



नवगछिया – बिहार प्रदेश जदयू सवर्ण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डा नीतीश कुमार टनटन ने जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है. इस बाबत मुख्य जिला प्रवक्ता रवि कुमार ने बताया कि नवगछिया संगठन जिला में सवर्ण प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष निलाभ चौधरी को बनाया गया है.

निलाभ चौधरी ने शीर्ष नेतृत्व और जिलाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा के प्रति आभार व्यक्त किया है. मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार सिंह, बिहपुर विधानसभा से राज्य परिषद सदस्य बुलंजी चौधरी समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है.
















