


नवगछिया पुलिस के खरीक थाना क्षेत्र में चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया।
नवगछिया के एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि पांच जनवरी की रात खरीक थाना को सूचना मिली कि अज्ञात चोरों ने दान में प्राप्त कांसे और पीतल के बर्तन चोरी कर लिए हैं। शिकायत के बाद खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई और पुलिस ने मामले की गंभीरता से अनुसंधान शुरू किया।

पुलिस जांच में चोरी के सामान के साथ आरोपितों—अंकेश कुमार, साजन कुमार और सौरभ कुमार (पश्चिमी घरारी, खरीक थाना क्षेत्र) को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा एक विधि-विरुद्ध बालक को भी पकड़ लिया गया।

एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ और उनकी निशानदेही पर चोरी गए कांसे और पीतल के बर्तन बरामद किए गए। बरामद बर्तनों का वजन करीब 14 किलोग्राम बताया गया है।
पुलिस ने बताया कि अग्रतर कार्रवाई जारी है और अन्य संभावित आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।















