



नवगछिया पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो वाहन से लगभग 200 ग्राम स्मैक के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आज दिनांक 06.12.25 को बिहपुर थाना को सूचना मिली कि एक स्कॉर्पियो वाहन से ब्राउन शुगर का खेप बिहपुर की ओर ले जाया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

सभी आवश्यक तैयारियों के बाद गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाक्षेत्र अंतर्गत रेलवे ढ़ाला के पास वाहन की जांच शुरू की। इस दौरान स्कॉर्पियो में सवार चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से लगभग 200 ग्राम स्मैक बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ जारी है और उनकी मादक पदार्थ तस्करी से संबंधित आगे की कड़ी और नेटवर्क (Forward और Backward Linkage) का पता लगाया जा रहा है। इस संबंध में विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। विस्तृत जानकारी अद्यतन की जाएगी।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम फिलहाल जारी नहीं किए गए हैं।















