



भागलपुर: देश में जब “ऑपरेशन सिंदूर” चलाया गया, उसी दौरान भागलपुर के सुप्रसिद्ध आम किसान अशोक चौधरी ने अपने बागान में एक विशेष किस्म के आम को “सिंदूर” नाम दिया। सावन के पावन महीने में उन्होंने अपने मधुवन नामक आम के बागान में मिट्टी से शिवलिंग बनाकर पूरे विधि-विधान के साथ उस “सिंदूर” आम को अर्पित किया।

मैंगोमेन अशोक चौधरी ने बताया कि जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना द्वारा आतंकवाद के खिलाफ “ऑपरेशन सिंदूर” चलाकर देश को बड़ी सफलता दिलाई, उसी तरह उन्होंने भी उस प्रेरणा से एक खास आम को “सिंदूर” नाम देकर उसका संरक्षण और प्रचार करने का निर्णय लिया।
उन्होंने विश्वास जताया कि “सिंदूर मैंगो” आने वाले समय में देश के किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा और आम की खेती को नई पहचान देगा।













