सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल, मायागंज अस्पताल रेफर || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बाईपास रोड स्थित फोर लेन मार्ग पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के दौरान बाइक सवारों का अचानक संतुलन बिगड़ गया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और दोनों युवक घायल हो गए। घटना के समय आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों की मदद की तथा तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों एवं पुलिस के सहयोग से दोनों घायलों को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल सुल्तानगंज पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों युवकों की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया। घायलों […]

Noimg

होली और रमजान को लेकर जिला शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर प्रशासन ने दिया विशेष जोर || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर । होली एवं रमजान पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर भागलपुर के समीक्षा भवन में जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने की। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, शांति समिति के सदस्यों तथा जनप्रतिनिधियों ने भाग लेकर पर्व से संबंधित विभिन्न मुद्दों और आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान शांति समिति के सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं से प्रशासन को अवगत कराया। जानकारी दी गई कि होलिका दहन 3 मार्च तथा होली का पर्व 4 मार्च को मनाया जाएगा। सदस्यों ने सुझाव दिया कि अगजा (होलिका) की ऊंचाई 6 फीट से अधिक नहीं रखी जाए, क्योंकि अधिक ऊंचाई […]

Noimg

समृद्धि यात्रा की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी ने बैजानी का किया दौरा, व्यवस्थाओं का लिया जायजा || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित भागलपुर आगमन एवं मार्च के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित समृद्धि यात्रा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में जगदीशपुर प्रखंड के बैजानी पंचायत में आयोजित होने वाले जन संवाद कार्यक्रम की तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। कार्यक्रम को लेकर बैजानी पंचायत भवन, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बैजानी, आंगनबाड़ी केंद्र, उच्च विद्यालय परिसर तथा विद्यालय के समीप स्थित तालाब के सौंदर्यीकरण एवं आवश्यक व्यवस्थाओं पर कार्य शुरू कर दिया गया है। गुरुवार को जिलाधिकारी ने बैजानी सड़क के समीप जन संवाद कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया तथा संबंधित पदाधिकारियों से कार्यों की प्रगति एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों […]

Noimg

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

बिहपुर। थाना क्षेत्र के लत्तीपुर गांव में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान दिलीप यादव के 22 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में की गई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभिषेक कुमार मंगलवार की शाम करीब 4 बजे अपने घर से बासा (पशुओं को चारा देने की जगह) की ओर गए थे। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। बुधवार सुबह जब परिवार के लोग खोजबीन करते हुए बासा पहुंचे, तो वहां अमरूद के पेड़ से उनका शव फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की […]

तीन वाहनों की भीषण टक्कर में 6 की मौत, 9 घायल: बस-पिकअप और ई-रिक्शा हादसे से मचा कोहराम || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया । पुलिस जिले के नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत खरिक थाना क्षेत्र के बगड़ी पुल के पास मंगलवार देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बस, पिकअप वैन और ई-रिक्शा के बीच हुई जोरदार टक्कर के कारण हुआ। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और मातमी माहौल बन गया। कैसे हुआ हादसा प्राप्त जानकारी के अनुसार खगड़िया से नवगछिया की ओर आ रही एक तेज रफ्तार बस ऑटो को ओवरटेक कर रही थी। इसी दौरान सामने से बिहपुर की ओर जा रही पिकअप वैन से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नियंत्रण खो चुकी बस आगे चल […]

अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया । 25 फ़रवरी 2026 को ढोलबज्जा थाना पुलिस टीम द्वारा रात्री गश्ती क्षेत्र भ्रमण के दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक व्यक्ति को रोककर पूछताछ एवं तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में उक्त व्यक्ति के पास से 01 देशी कट्टा बरामद किया गया। जिसके पश्चात उक्त व्यक्ति को विधिवत गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियूक्त मोतिहारी जिला के मधुबन थाना क्षेत्र के विशुनपुर निवासी ज्ञान लाल यादव पिता रामजन्म यादव है। इस संबंध में ढोलबज्जा थाना कांड संख्या- 18/26, धारा- 25 (1-बी)ए/26 आर्म्स एक्ट दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

अवैध हथियार बरामद, आपसी विवाद के दौरान गांव में फैला तनाव || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के पचगछिया गांव में दो पक्षों के बीच हुए आपसी विवाद के दौरान अवैध हथियार सामने आने से कुछ समय के लिए इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि स्थानीय लोगों की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थिति को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव में चल रहे विवाद के दौरान एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर मौके पर पहुंच गया और गाली-गलौज करते हुए माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। अचानक हथियार देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति बिगड़ती देख मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए उक्त व्यक्ति से हथियार छीन लिया। इसी बीच आरोपित मौके का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया। घटना की […]