Bhagalpur: भागलपुर के काशील गांव में 15 जुलाई को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का संभावित दौरा, जनता से करेंगे सीधा संवाद- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर जिले के गोराडीह प्रखंड अंतर्गत काशील गांव में 15 जुलाई को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का संभावित दौरा प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री यहां आयोजित कार्यक्रम में आम लोगों से सीधा संवाद करेंगे और क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम स्थल पर विशाल जर्मन हैंगर पंडाल तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग और अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी व्यापक व्यवस्था की जा रही है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर काशील गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों का मानना है कि […]

Bhagalpur: खेत जोतने के दौरान किसान पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में मायागंज अस्पताल में भर्ती- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर जिले के शाहकुंड प्रखंड के खैरा मोड़ क्षेत्र में खेत की जुताई के दौरान एक किसान पर कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में गंभीर रूप से घायल किसान मोहम्मद अयूब का इलाज जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मायागंज) में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, मोहम्मद अयूब ट्रैक्टर से अपने खेत की जुताई करा रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पहले उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए। आर्थिक तंगी के कारण बाद में उन्हें मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया, […]

Bhagalpur: भागलपुर में बिहार ग्रामीण बैंक कर्मियों का प्रदर्शन, मांगों को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर स्थित बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष सोमवार को बैंक के कर्मचारी एवं अधिकारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन बिहार ग्रामीण बैंक एम्प्लॉय फेडरेशन एवं ऑफिसर फेडरेशन के संयुक्त बैनर तले आयोजित किया गया। प्रदर्शन में करीब 100 महिला एवं पुरुष बैंककर्मियों ने भाग लिया। सभा को संबोधित करते हुए ऑफिसर फेडरेशन के महासचिव मोहम्मद नदीम अख्तर ने क्षेत्रीय प्रबंधक के कथित तानाशाही रवैये पर आपत्ति जताई और कर्मचारियों की लंबित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए बैंक प्रबंधन से शीघ्र समाधान की मांग की। कार्यक्रम के अंत में फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय प्रबंधक को मांगों से संबंधित ज्ञापन […]

Bhagalpur: स्टेशन बना सपनों की पाठशाला, 672 बच्चों- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

ने कागज़ और शब्दों में गढ़ा ‘विकसित भारत’ @ शिवनारायणपुर स्टेशन के पुनर्विकास से पहले मालदा मंडल की अनूठी पहल, चित्रों, भाषणों और निबंधों में झलका भविष्य का भारत।प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। रेलवे स्टेशन सिर्फ ट्रेनों के आने-जाने की जगह नहीं, बल्कि विकसित भारत के सपनों का केंद्र भी बन सकता है। इसी सोच को साकार करने के लिए पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के उद्घाटन से पहले स्कूली बच्चों को अपनी कल्पनाओं और विचारों को खुलकर व्यक्त करने का अवसर दिया। भागलपुर जिले के रेडवुड इंटरनेशनल स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल (मथुरापुर), मध्य विद्यालय शिवनारायणपुर, रामसुंदर उच्चस्तरीय विद्यालय और इंटरमीडिएट हाई स्कूल, शिवनारायणपुर में आयोजित चित्रकला, निबंध और भाषण प्रतियोगिताओं में करीब 672 विद्यार्थियों ने हिस्सा […]

Bhagalpur: संवाद से संकल्प तक: सबौर महाविद्यालय ने- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

विकास की नई इबारत लिखने की शुरुआत की प्रदीप विद्रोही भागलपुर। विकास केवल भवनों और संसाधनों से नहीं, बल्कि विचारों और सहभागिता से होता है। इसी सोच को साकार करते हुए सबौर महाविद्यालय, सबौर ने ‘विकास संवाद’ के माध्यम से अपने भविष्य की नई दिशा तय करने की पहल की। इस अनूठे आयोजन में पूर्व प्राचार्य, शिक्षाविद, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, पूर्व छात्र और बुद्धिजीवी एक मंच पर जुटे और महाविद्यालय के समग्र विकास के लिए अपने सुझाव साझा किए। कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं द्वारा प्रस्तुत वंदे मातरम्, कुलगीत और स्वागत-गान से हुई। इसके बाद दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। प्राचार्य प्रो. (डॉ.) संजय कुमार झा ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और औषधीय पौधा भेंट कर स्वागत […]

Bhagalpur: 4 हजार करोड़ की फोरलेन सड़क पर भरोसे की दरार,- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

24 ई में हुए धसान के लिए ‘चूहे’ जिम्मेदार, अब कौन? प्रदीप विद्रोही भागलपुर। करीब चार हजार करोड़ रुपये की लागत से बन रही महत्वाकांक्षी मुंगेर-मिर्जाचौकी ग्रीनफील्ड फोरलेन परियोजना उद्घाटन से पहले ही सवालों के घेरे में आ गई है। जुलाई 2024 में पहली बारिश के दौरान सड़क के ढलाई वाले हिस्से में धसान (धंसाव) ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए थे। अब ठीक दो वर्ष बाद, जुलाई 2026 में भागलपुर जिले के गनगनिया के पास निर्माणाधीन फोरलेन की डाउन लाइन में करीब 40 मीटर लंबी और लगभग दो इंच चौड़ी दरार मिलने से यह मामला फिर चर्चा में है।दिलचस्प यह है कि दो साल पहले धसान की वजह अधिकारियों और निर्माण एजेंसी की ओर से ‘चूहों द्वारा मिट्टी […]

Bhagalpur: अंगिका के सम्मान की नई हुंकार: भागलपुर से उठी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

आवाज, 24-25 अक्टूबर होगा दो दिवसीय महोत्सव @ महोत्सव का अंग पुत्र गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे करेंगे उद्घाटन। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। अंगिका भाषा को संवैधानिक पहचान और उसका समुचित अधिकार दिलाने की मांग एक बार फिर तेज होती दिख रही है। भागलपुर के पटल बाबू रोड स्थित दिवंगत कांग्रेसी नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा के आवास पर आयोजित चिंतन बैठक में साहित्यकारों, शिक्षाविदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट कहा कि अब केवल मांग नहीं, बल्कि संगठित जनआंदोलन की आवश्यकता है।अंग उत्थान आन्दोलन समिति, बिहार-झारखंड के बैनर तले आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अमरेन्द्र ने की, जबकि संचालन समिति के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. जयंत जलद ने किया।समिति के केंद्रीय अध्यक्ष गौतम सुमन गर्जना ने कहा कि अंगिका भाषा को […]

Bhagalpur: कहलगांव में गंगा का जलस्तर 24 घंटे में 50 सेमी बढ़ा, तटीय इलाकों में बढ़ी चिंता; प्रशासन अलर्ट मोड में-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने भागलपुर, कहलगांव और आसपास के तटीय क्षेत्रों में चिंता बढ़ा दी है। बीते 24 घंटे के भीतर कहलगांव में गंगा का जलस्तर अप्रत्याशित रूप से 50 सेंटीमीटर बढ़ गया, जिससे नदी का रौद्र स्वरूप और अधिक भयावह होता नजर आ रहा है। जलस्तर में तेजी से हो रही वृद्धि के कारण तटीय कटाव भी तेज हो गया है और नदी किनारे लगे पेड़-पौधे, घास-फूस तथा उपजाऊ मिट्टी लगातार गंगा की धारा में समाती दिखाई दे रही है।केंद्रीय जल आयोग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को कहलगांव में गंगा का जलस्तर 27.18 मीटर दर्ज किया गया, जबकि सोमवार को यह 26.68 मीटर था। महज एक दिन में आधा मीटर […]

Purnia: पूर्णिया पुलिस की ‘बाइकर्स टीम’ सड़कों पर उतरी, 80 जांबाज जवान 24 घंटे करेंगे गश्त; अपराधियों पर रहेगी पैनी नजर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया: जिले में बढ़ते अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और अपराधियों में कानून का भय पैदा करने के उद्देश्य से पूर्णिया पुलिस ने विशेष ‘बाइकर्स टीम’ का गठन किया है। आधुनिक हथियारों और विशेष प्रशिक्षण से लैस यह टीम शहर में 24 घंटे गश्त कर अपराध की रोकथाम करेगी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए टीम को पूरी तरह तैयार किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आवश्यक परिस्थितियों में कानून के दायरे में रहते हुए अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विवेकानंद एवं पूर्णिया के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने संयुक्त रूप से इस विशेष बाइकर्स दस्ते को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 15 टीमों में 80 पुलिसकर्मी, 40 बाइकों […]

Purnia: पूर्णिया पूर्व पीएचसी में परिवार नियोजन पखवाड़े की शुरुआत- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

मातृ स्वास्थ्य और जनसंख्या स्थिरता पर दिया गया विशेष जोर पूर्णिया: विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा 11 जुलाई से 31 जुलाई तक आयोजित “जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा” के तहत मंगलवार को पूर्णिया पूर्व प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में विशेष जागरूकता एवं वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्णिया प्रमंडल के क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवा उप निदेशक (आरएडी) सह सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया ने कहा कि “बच्चों के जन्म में सही समय और उचित अंतर रखना माताओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।” उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन स्वस्थ परिवार और सुरक्षित मातृत्व की आधारशिला है। इसके लिए लोगों को […]