5
(3)

बभनगामा के माँ दुर्गा मंदिर और भ्रमरपुर स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ मणिद्वीप मंदिर में श्रद्धालुओं के बीच किया गया निःशुल्क वितरण, नवरात्रि भर जारी रहेगा अभियान

नवगछिया। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर जीएस न्यूज़ की ओर से माँ दुर्गा का आरती संग्रह निःशुल्क वितरित करने का अभियान निरंतर जारी है। इस पहल का उद्देश्य नवगछिया अनुमंडल सहित आसपास के क्षेत्रों के अधिक से अधिक देवी मंदिरों तक आरती संग्रह पहुँचाना और श्रद्धालुओं को सामूहिक रूप से माँ दुर्गा की आरती करने के लिए प्रोत्साहित करना है। इसी क्रम में बिहपुर प्रखंड के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में भी आरती संग्रह का वितरण किया गया।

नवरात्र के दूसरे दिन संध्या आरती के अवसर पर बिहपुर के बभनगामा स्थित माँ दुर्गा मंदिर में निरंजन कुमार साह उर्फ निरंजन आर्ट के नेतृत्व में श्रद्धालुओं के बीच आरती संग्रह वितरित किया गया। इस दौरान भक्तों ने आरती संग्रह प्राप्त किया और माँ दुर्गा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

माँ मणिद्वीप मंदिर में भी हजारों श्रद्धालुओं तक पहुँचा आरती संग्रह

बिहपुर के भ्रमरपुर स्थित सु प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ मणिद्वीप दुर्गा मंदिर में भी हजारों श्रद्धालुओं के बीच माँ दुर्गा के आरती संग्रह का वितरण किया गया। नवरात्र के अवसर पर इस मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त माँ के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुँचते हैं। आरती संग्रह के वितरण से श्रद्धालुओं को आरती के बोल पढ़ने और सामूहिक रूप से आराधना करने में सुविधा मिलेगी।

जीएस न्यूज़ की इस पहल के माध्यम से धार्मिक स्थलों पर पहुँचकर श्रद्धालुओं को निःशुल्क आरती संग्रह उपलब्ध कराया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य केवल पुस्तिका वितरित करना नहीं, बल्कि माँ दुर्गा की आराधना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाना भी है।

नवगछिया से आसपास के क्षेत्रों तक जारी रहेगा वितरण

जीएस न्यूज़ की ओर से आरती संग्रह वितरण की शुरुआत नवगछिया के विभिन्न मंदिरों से की गई थी। । अब इस पहल को आसपास के क्षेत्रों के मंदिरों और श्रद्धालुओं तक पहुँचाया जा रहा है।

नारायणपुर से सधुवा और जगतपुर से ढोलबज्जा तक अधिक से अधिक देवी मंदिरों में आरती संग्रह पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान के तहत श्रद्धालुओं को निःशुल्क आरती संग्रह उपलब्ध कराने के प्रयास लगातार जारी रहेंगे।

14 केंद्रों पर भी उपलब्ध है निःशुल्क आरती संग्रह

नवगछिया में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 14 वितरण केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों से माँ दुर्गा का आरती संग्रह निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है। जो श्रद्धालु मंदिरों में आयोजित वितरण कार्यक्रमों तक नहीं पहुँच पाते, वे निर्धारित केंद्रों से आरती संग्रह ले सकते हैं।

आरती संग्रह प्राप्त करने के लिए जीएस न्यूज़ के मोबाइल नंबर 9709894194 और 7004826539 पर संपर्क कर जानकारी ली जा सकती है।

हर घर और हर मंदिर तक आरती पहुँचाने का संकल्प

नवरात्र के दौरान माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना में आरती का विशेष महत्व है। सुबह और शाम होने वाली आरती में श्रद्धालु पूरे परिवार के साथ शामिल होते हैं। आरती संग्रह उपलब्ध होने से भक्तों को आरती के पूरे बोल पढ़ने और सामूहिक रूप से गाने में मदद मिलती है।

जीएस न्यूज़ की यह पहल नवरात्रि के दौरान निरंतर जारी रहेगी। मंदिर समितियों और स्थानीय श्रद्धालुओं के सहयोग से अधिक से अधिक क्षेत्रों तक आरती संग्रह पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि माँ दुर्गा की आरती हर घर और हर मंदिर तक पहुँचे।

जीएस न्यूज़ परिवार की ओर से सभी श्रद्धालुओं को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ। माँ दुर्गा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य प्रदान करें।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: