Purnia: जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का किया औचक निरीक्षण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

बच्चों की देखभाल व CARA के दिशा-निर्देशों के पालन पर दिया जोर पूर्णिया: जिले के निराश्रित एवं संवेदनशील बच्चों की बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को जिलाधिकारी अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) ने पूर्णिया स्थित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान (स्पेशल एडॉप्शन एजेंसी-एसएए) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्थान में रह रहे बच्चों की देखभाल, स्वास्थ्य, सुरक्षा, पोषण तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया और केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (CARA) एवं समाज कल्याण विभाग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संस्थान में रह रहे बच्चों के रहन-सहन, भोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संस्थान के सभी महत्वपूर्ण […]

Purnia: पूर्णिया नगर निगम बोर्ड की बैठक में कई अहम फैसले, सफाई, जलनिकासी, सड़क मरम्मत और शहर के सौंदर्यीकरण पर विशेष जोर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया: नगर निगम सभागार में मंगलवार को महापौर विभा कुमारी की अध्यक्षता में नगर निगम बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के समग्र विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार, मानसून के दौरान जलजमाव की समस्या, सड़क मरम्मत, स्वच्छता, शहरी सौंदर्यीकरण तथा विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। साथ ही पिछली बोर्ड बैठक में लिए गए प्रस्तावों के क्रियान्वयन की बिंदुवार समीक्षा भी की गई। बैठक को संबोधित करते हुए महापौर विभा कुमारी ने कहा कि बोर्ड द्वारा लिए गए सभी निर्णयों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करना संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने लंबित विकास योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने का निर्देश देते […]

Purnia: कटिहार में 19.73 करोड़ की लागत से बनेगा अटल कला भवन, 620 दर्शकों की होगी क्षमता : तारकिशोर प्रसाद- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

कटिहार: पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा है कि कटिहार नगर के महानंदा कॉलोनी परिसर में अटल कला भवन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। उन्होंने बताया कि करीब 1 एकड़ 51 डिसमिल सरकारी भूमि पर 19 करोड़ 73 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक अटल कला भवन का निर्माण कराया जाएगा। वित्त विभाग द्वारा निर्माण लागत की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है और जल्द ही निर्माण कार्य के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू की जाएगी। तारकिशोर प्रसाद ने बताया कि प्रस्तावित अटल कला भवन में 620 दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी। इसके निर्माण से कटिहार जिले को एक आधुनिक प्रेक्षागृह की सुविधा मिलेगी, जहां सांस्कृतिक, सामाजिक, साहित्यिक तथा विभिन्न प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रमों का आयोजन किया […]

Purnia: वित्तरहित शिक्षा नीति समाप्त करने व शिक्षकों के समायोजन की मांग को लेकर 15 जुलाई को पूर्णिया समाहरणालय पर धरना- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया: वित्तरहित शिक्षा नीति समाप्त करने तथा वित्तरहित शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के नियमित समायोजन की मांग को लेकर 15 जुलाई को सुबह 11 बजे पूर्णिया समाहरणालय परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सह कटिहार प्रभारी बिजेंद्र यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम लोकतांत्रिक एवं संविधान सम्मत तरीके से आयोजित किया जाएगा। धरना में प्रदेश कांग्रेस सेवादल के कार्यकारी मुख्य संगठक संजय कुमार, अफरोज साहब, रुचि सिंह सहित कांग्रेस सेवादल के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। बिजेंद्र यादव ने कहा कि राज्य में वर्षों से लागू वित्तरहित शिक्षा नीति के कारण हजारों शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मी आर्थिक एवं सामाजिक असुरक्षा के बीच जीवन […]

Purnia: पूर्णिया पुलिस की बड़ी सफलता: अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार; तीन चोरी की बाइक समेत कई सामान बरामद- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया: जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पूर्णिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सदर-02 डॉ. गौरव कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने अंतरजिला मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें, दो खुले हुए इंजन, चार पुराने टायर तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस संबंध में कसबा थाना कांड संख्या-295/26 दर्ज कर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पूर्णिया […]

Purnia: एकल अभियान के 10 दिवसीय प्रारंभिक आचार्य अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण शिक्षा व संस्कार पर दिया गया जोर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया: शहर के राजेंद्र नगर, मधुबनी स्थित भाजपा कार्यालय परिसर में मंगलवार को एकल अभियान के 10 दिवसीय प्रारंभिक आचार्य अभ्यास वर्ग का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, संस्कार, सामाजिक जागरूकता तथा सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आचार्य एवं अभियान से जुड़े कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर पूर्णिया अंचल के शंभू केसरी ने सभी आचार्यों को पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण करे और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं एकल […]

Naugachia: बीपीएससी में चयनित पदाधिकारियों का भव्य सम्मान समारोह, शिक्षा और सामाजिक एकजुटता का दिया संदेश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। राष्ट्रीय वैश्य महासभा के तत्वावधान में रविवार को नवगछिया स्थित होटल में बीपीएससी–2026 में चयनित पदाधिकारियों की अभूतपूर्व सफलता के उपलक्ष्य में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न जिलों से बीपीएससी में चयनित 60 से अधिक पदाधिकारियों को अंगवस्त्र, पुष्पमाला एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में समाज के बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों, व्यवसायियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं युवाओं की बड़ी भागीदारी रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के पूर्व उद्योग मंत्री समीर महासेठ, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य जीवन कुमार, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पी.के. चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नंदकिशोर पोद्दार, गोपालपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुरेश भगत, अंग जनपद वैश्य मंच के संस्थापक विशेष […]

Naugachia: जलज परियोजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भरता, गंगा स्वच्छता एवं जैव विविधता संरक्षण के प्रति किया गया जागरूक- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया : भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून के तत्वावधान में नमामि गंगे के राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के अंतर्गत संचालित जलज परियोजना के तहत इस्माइलपुर प्रखंड की पूर्वी भिट्ठा पंचायत के छट्ठू सिंह टोला गांव में महिलाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ गंगा स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता के महत्व के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में महिलाओं को बताया गया कि जलज परियोजना से जुड़कर वे स्थानीय प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग कर स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त कर सकती हैं। उन्हें आत्मनिर्भर बनने, परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। जलज परियोजना के परियोजना सहयोगी राहुल कुमार […]

Naugachia: युवक का संदिग्ध हालत में शव बरामद, हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर थाना क्षेत्र के गनौल गांव में सोमवार सुबह एक युवक का शव घर के समीप बांसवाड़ी से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की एक आंख क्षतिग्रस्त मिली है, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान कृष्णा ठाकुर (पिता– गुड्डू ठाकुर) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार कृष्णा रोज़गार के सिलसिले में कानपुर में कार्य करता था और करीब 10–12 दिन पहले घर आया था। उसे मंगलवार को वापस कानपुर लौटना था। मृतक की पत्नी लक्ष्मी कुमारी ने बताया कि कृष्णा रविवार की शाम करीब […]

Naugachia: जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, करीब एक दर्जन लोग घायल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के पचगछिया गांव में सोमवार सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। मारपीट के बाद गांव में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। जानकारी के अनुसार, विवाद गुलशन कुमार और योगिंदर चौधरी पक्ष के बीच भूमि को लेकर हुआ। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए पहले नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल […]