Naugachia: स्कूल जाते समय लापता नाबालिग लड़की बरामद, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से स्कूल जाते समय कथित रूप से शादी की नीयत से भगाई गई नाबालिग लड़की को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। घटना के बाद परिजनों ने गोपालपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए नवगछिया के पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग की शीघ्र बरामदगी के निर्देश दिए। इसके बाद गोपालपुर थाना पुलिस ने लगातार छापेमारी अभियान चलाया और नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने बरामद लड़की को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत अपने संरक्षण में लिया है। वहीं, मामले में नामजद आरोपी युवक की गिरफ्तारी […]

Naugachia: अपहरण के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस की कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग समेत दो अपहृताएं बरामद- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया पुलिस ने अपहरण के दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है तथा दोनों मामलों में अपहृताओं को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस दोनों मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। पहले मामले में 27 अप्रैल 2024 को परबत्ता थाना में एक व्यक्ति ने आवेदन देकर आरोप लगाया था कि उसकी भांजी को गुलशन कुमार शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इस संबंध में परबत्ता थाना कांड संख्या-77/24 दर्ज किया गया था। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने अपहृता को पहले ही सकुशल बरामद कर लिया था। वहीं लगातार फरार चल रहे आरोपी गुलशन कुमार, पिता स्वर्गीय ब्रह्मदेव यादव, निवासी बरियारपुर, जिला मुंगेर को 12 जुलाई 2026 को […]

Naugachia: चोरी गए मोबाइल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर किया खुलासा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का त्वरित खुलासा करते हुए चोरी गए मोबाइल फोन के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 12 जुलाई 2026 को प्रकाश राम ने नवगछिया थाना में सूचना दी कि अज्ञात चोरों ने उनके पिता का मोबाइल फोन चोरी कर लिया है। सूचना मिलते ही नवगछिया थाना पुलिस हरकत में आई और तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिश कुमार (पिता- मुकुंद रजक), निवासी छोटी परबत्ता, थाना इस्माईलपुर, जिला भागलपुर, अभय कुमार (पिता- हरेराम कुमार) तथा अमन […]

Naugachia: राहगीरों को हथियार दिखाकर धमका रहा युवक गिरफ्तार, देशी कट्टा व बाइक बरामद- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। झंडापुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के पास से एक देशी कट्टा और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, 12 जुलाई 2026 को झंडापुर थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि एक मोटरसाइकिल सवार युवक पीले रंग के डिब्बे में हथियार लेकर बांध की ओर से जयरामपुर की तरफ जा रहा है तथा राहगीरों को हथियार दिखाकर डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही झंडापुर थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तेलघी टोला जयरामपुर स्थित पुलिया के पास वाहन […]

Naugachia: नवगछिया पुलिस को बड़ी सफलता, टॉप-10 कुख्यात अपराधी रंजीत यादव गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस जिले के टॉप-10 कुख्यात अपराधियों की सूची में शामिल लंबे समय से फरार चल रहे रंजीत यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अपहरण के एक मामले में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया था। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर 12 जुलाई 2026 को विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान नारायणपुर क्षेत्र से रंजीत यादव (पिता- ओमप्रकाश यादव उर्फ लूटन यादव), निवासी बलहा, थाना भवानीपुर, जिला भागलपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस काफी दिनों से उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही थी। पुलिस ने बताया कि 22 मई 2025 को एक महिला ने भवानीपुर […]

Bhagalpur: एयरपोर्ट क्षेत्र के 845 मकानों पर नगर निगम का नोटिस, विरोध में उतरे भवन स्वामी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर में एयरपोर्ट के आसपास स्थित 845 मकानों को नगर निगम द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बाद विरोध शुरू हो गया है। सोमवार को दो दर्जन से अधिक भवन स्वामी नगर निगम कार्यालय पहुंचे और नगर आयुक्त से मुलाकात कर अपनी आपत्ति दर्ज कराने का प्रयास किया। नगर आयुक्त के कार्यालय में नहीं मिलने पर लोगों ने निगम परिसर में नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी प्रभावित लोग भागलपुर की महापौर वसुंधरा लाल से मिले और अपनी समस्याओं से अवगत कराया। महापौर ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसी भी नागरिक के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा। उन्होंने कहा कि बिना नियमानुसार प्रक्रिया अपनाए किसी […]

Bhagalpur: हवाई अड्डा क्षेत्र में नोटिस जारी होने से भवन मालिकों में आक्रोश, प्रशासन से पुनर्विचार की मांग-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर शहर के हवाई अड्डा क्षेत्र के आसपास रहने वाले भवन मालिकों में प्रशासन की ओर से जारी नोटिस को लेकर भारी नाराजगी देखी जा रही है। नोटिस मिलने के बाद प्रभावित लोगों ने विरोध जताते हुए प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं और मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित समाधान निकालने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिन मकानों को नोटिस दिया गया है, उनमें से कई भवन वर्षों से बने हुए हैं और उनमें परिवार लंबे समय से रह रहे हैं। ऐसे में बिना स्पष्ट जानकारी और संतोषजनक समाधान के अचानक नोटिस जारी कर दिए जाने से सैकड़ों परिवारों के सामने भविष्य को लेकर चिंता की स्थिति उत्पन्न हो गई है। प्रभावित भवन […]

Bhagalpur: विक्रमशिला सेतु की मरम्मत हर हाल में 30 नवंबर तक पूरी करें: पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर : बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने सोमवार सुबह विक्रमशिला सेतु के पुनर्स्थापन एवं मरम्मत कार्य का स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ कार्यों की विस्तृत समीक्षा की और समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से सभी कार्य पूरे करने का निर्देश दिया। मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि विक्रमशिला सेतु के पुनर्स्थापन एवं मरम्मत का कार्य हर हाल में 30 नवंबर 2026 तक पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा कार्य की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होना चाहिए। निरीक्षण के दौरान […]

Bhagalpur: मां काली की प्रतिमा और 24 किलो चांदी के आभूषण चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र स्थित शाहपुर गांव के प्रसिद्ध काली मंदिर में सोमवार तड़के हुई चोरी की बड़ी वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। अज्ञात चोर मंदिर में स्थापित मां काली की प्रतिमा और करीब 24 किलोग्राम चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, चोरी गए सामान में लगभग 11 किलोग्राम वजनी मां काली की प्रतिमा, करीब 8 किलोग्राम वजन के 11 चांदी के झाप (आभूषण) तथा लगभग 5 किलोग्राम वजन के दो चांदी के मुकुट शामिल हैं। सुबह जब मंदिर के पुजारी और श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे तो मंदिर का ताला टूटा मिला […]

Bhagalpur: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, रेलवे लाइन के पास गंभीर घायल मिला था कन्हैया मंडल; परिजनों ने जताई साजिश की आशं- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर जिले के सबौर थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन के पास गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में मातम का माहौल है। परिजनों ने युवक की मौत को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मृतक की पहचान सबौर थाना क्षेत्र के पैदलपुर निवासी कमलेश मंडल के पुत्र कन्हैया मंडल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार कन्हैया मुंबई में पेंटिंग का काम करता था और करीब दस दिन पहले त्योहार के अवसर पर अपने घर आया था। परिजनों ने बताया कि घटना वाले दिन सुबह करीब पांच बजे कन्हैया ने अपनी मां से 500 […]