Naugachia: न ढोल-नगाड़े, न भव्य सजावट, न बलि की परंपरा… नवटोलिया के इस भगवती स्थान में केवल श्रद्धा ही है पूजा का आधार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

1862 में हुआ था मंदिर का निर्माण, एक ही पिंडी पर विराजती हैं मां दुर्गा सहित सात देवियां; नवरात्र में मनोकामना लेकर दूर-दूर से पहुंचते हैं श्रद्धालु विशेष नवरात्र आलेख: बरुण बाबुल नवगछिया। शारदीय नवरात्र का आगमन होते ही चारों ओर मां दुर्गा की आराधना की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। कहीं भव्य पूजा पंडाल सजाए जाते हैं, कहीं मां की आकर्षक प्रतिमाएं स्थापित होती हैं, तो कहीं ढोल-नगाड़ों और मंत्रोच्चार के बीच देवी की उपासना की जाती है। लेकिन नवगछिया क्षेत्र में एक ऐसा प्राचीन भगवती स्थान भी है, जहां नवरात्र की आस्था का स्वरूप इन सबसे अलग है। यहां न भव्य सजावट की अनिवार्यता है, न मिट्टी की प्रतिमा स्थापित करने की परंपरा, न ढोल-नगाड़ों का शोर और […]

Naugachia: एनडीपीएस एक्ट मामले में फरार अभियुक्त चंदन कुमार यादव गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। नवगछिया थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामले में फरार चल रहे अभियुक्त चंदन कुमार यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व में नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 के समीप वाहन जांच के दौरान पुलिस ने 8.8 किलोग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया था। इस मामले में नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की जांच के दौरान अन्य अभियुक्तों की संलिप्तता सामने आने के बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही थी। इसी क्रम में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले में फरार चल रहे चंदन कुमार यादव […]

Naugachia: प्रधान शिक्षक संघ की नवगछिया प्रखंड इकाई का गठन, मनोहर साह बने अध्यक्ष और सुमन कुमार सौरभ को मिली सचिव की जिम्मेदारी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रखंड संसाधन केंद्र में हुई बैठक में 28 प्रधान शिक्षकों ने लिया भाग, वेतन विसंगति दूर करने और बकाया एरियर भुगतान सहित विभिन्न समस्याओं पर हुई चर्चा नवगछिया। प्रधान शिक्षक संघ की नवगछिया प्रखंड इकाई की आम बैठक शनिवार को प्रखंड संसाधन केंद्र, नवगछिया में आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत 28 प्रधान शिक्षकों ने भाग लिया। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने, प्रधान शिक्षकों की समस्याओं के समाधान तथा उनके हितों की रक्षा के उद्देश्य से प्रखंड इकाई के पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में मनोहर साह को प्रखंड अध्यक्ष, सुमन कुमार सौरभ को प्रखंड सचिव तथा देव कुमार को प्रखंड कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं, सविता कुमारी को प्रखंड उपाध्यक्ष और […]

Naugachia: नेहा हत्याकांड में दो दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं, आक्रोशित लोगों ने दूसरे दिन भी बंद रखा सधुआ बाजार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

कटारिया रेलवे स्टेशन के समीप 22 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या से दहशत; पुलिस चौकी खोलने और नियमित पुलिस गश्ती की मांग नवगछिया। कटारिया रेलवे स्टेशन के समीप 22 वर्षीय नेहा कुमारी की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में घटना के दो दिन बाद भी किसी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। घटना के विरोध में सधुआ बाजार लगातार दूसरे दिन भी बंद रहा। बाजार बंद रहने से कारोबार प्रभावित हुआ, वहीं स्थानीय व्यवसायियों और आम लोगों के बीच सुरक्षा को लेकर भय का माहौल बना हुआ है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मामले में शीघ्र कार्रवाई करने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। स्थानीय लोगों […]

Bhagalpur: भागलपुर में दो करोड़ रुपये का स्मैक बरामद, दो गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए नाथनगर थाना क्षेत्र के बाबू टोला में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक किलोग्राम स्मैक बरामद किया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने अमलेश यादव और काजल देवी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को लेकर चर्चा तेज हो गई है। गुप्त सूचना के आधार पर हुई छापेमारी मामले की जानकारी देते हुए भागलपुर के सिटी एसपी अतुलेश झा ने बताया कि नाथनगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बाबू टोला निवासी अमलेश यादव अपने घर […]

Noimg

Naugachia: नवगछिया टी-10 सॉफ्टबॉल क्रिकेट लीग में ईस्ट जोन की शानदार जीत, नॉर्थ जोन को 7 विकेट से हराया- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

राणा कुमार ने 57 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को दिलाई जीत, बने मैन ऑफ द मैच; 11 अक्टूबर को नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन के बीच होगा फाइनल मुकाबला नवगछिया। नॉर्थ बिहार क्रिकेट एकेडमी की ओर से राजेंद्र कॉलोनी मैदान, नवगछिया में आयोजित नवगछिया टी-10 सॉफ्टबॉल क्रिकेट लीग के अंतिम लीग मुकाबले में ईस्ट जोन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नॉर्थ जोन को सात विकेट से पराजित कर दिया। मुकाबले में राणा कुमार की बेहतरीन बल्लेबाजी जीत का मुख्य आकर्षण रही। उन्होंने 57 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलकर अपनी टीम को आसान जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने […]

Bhagalpur: भक्ति, आस्था और उत्साह से सराबोर हुआ धनौरा, ‘जय माता दी’ के जयघोष से गूंजा क्षेत्र- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ वैष्णवी दुर्गा मंदिर की रजत जयंती पर 1100 श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य कलश मंगल शोभायात्रा, नवमी और दशमी को होंगे विशेष आयोजन। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। जिले के कहलगांव प्रखंड अंतर्गत धनौरा स्थित वैष्णवी दुर्गा मंदिर की रजत जयंती के पावन अवसर पर महालया के दिन शनिवार को भव्य कलश मंगल शोभायात्रा निकाली गई। इसमें करीब 1100 युवक-युवतियों और महिलाओं ने भाग लिया। शोभायात्रा जवाहरलाल उच्च माध्यमिक विद्यालय, धनौरा के खेल मैदान से शुरू होकर खोजवा पोखर होते हुए मंदिर परिसर पहुंची। इस दौरान ‘जय माता दी’ के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में हाथी, घोड़े, रथ और आकर्षक झांकियां शामिल थीं। समिति के अध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि मंदिर की स्थापना वर्ष 2002 में हुई […]

Noimg

Bhagalpur: कटाव के बाद सोशल मीडिया पर मंत्री ई. शैलेन्द्र के इस्तीफे वाले बयान की खूब होने लगी चर्चा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ चीफ इंजीनियर ने बताया- अंडरमाइनिंग से हुआ कटाव।कटाव की भयावह स्थिति के बीच देर रात घटनास्थल पर पहुंचे मंत्री, पीड़ितों की पीड़ा ने खींचा ध्यान। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। गंगा का जलस्तर घटने के बाद कटाव कहर बनकर टूटेगा, इसका अंदेशा होने के बावजूद प्रशासन की चुप्पी लोगों के आक्रोश का कारण बन चुकी है। गंगा के जलस्तर में गिरावट के बाद शुरू हुए कटाव ने एक बार फिर बिहार सरकार के मंत्री ई. शैलेन्द्र को सोशल मीडिया के निशाने पर ला दिया है। भागलपुर में लौटती गंगा के कटाव से मची तबाही के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मंत्री के पुराने बयान ‘बांध टूटा तो दे दूंगा इस्तीफा’ को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। बाढ़ की शुरुआत […]

Noimg

Bhagalpur: त्योहारों में यात्री सुरक्षा को लेकर मालदा मंडल सतर्क, स्टेशन अधीक्षकों और मास्टरों को दिया प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ तीन दिवसीय प्रशिक्षण में सीपीआर, फ्रैक्चर, जलने, बेहोशी और ऑक्सीजन देने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ और संभावित चिकित्सा आपात स्थितियों से निपटने के लिए पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने स्टेशन अधीक्षकों और स्टेशन मास्टरों के लिए तीन दिवसीय प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। यह प्रशिक्षण मंडल रेलवे अस्पताल (डीआरएच), मालदा में 30 सितंबर तथा 4 और 5 अक्टूबर को अलग-अलग बैचों में आयोजित किया गया।मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुपा घोष की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजर्षि कर ने अस्पताल के चिकित्सकों की टीम के सहयोग से किया। प्रशिक्षण के दौरान […]

Noimg

Bhagalpur: कार्यकर्ताओं के खून-पसीने की बदौलत भाजपा आज इस मुकाम तक पहुंची है – मंत्री दिलीप जायसवाल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ भाजपा की परिचयात्मक बैठक में स्नातक एमएलसी चुनाव में जीत का संकल्प। जिला कार्यालय में संगठन सुदृढ़ीकरण और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर, डॉ. एनके यादव की जीत के लिए कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क की अपील।प्रदीप विद्रोहीभागलपुर।भूमि एवं राजस्व मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं के खून-पसीने की बदौलत भाजपा आज इस मुकाम तक पहुंची है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूर्ण विजय के संकल्प के साथ चुनाव में जुटने की अपील की। भारतीय जनता पार्टी की परिचयात्मक बैठक शनिवार को जिला कार्यालय, भागलपुर में आयोजित हुई। जिला अध्यक्ष संतोष कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन को मजबूत करने, 25 वर्ष संकल्प अभियान और आगामी स्नातक विधान परिषद चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की […]