Purnia: खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर प्रशासन सख्त, बायसी में होटल व मिठाई दुकानों पर चला औचक जांच अभियान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और मिलावटखोरी पर रोक लगाने के लिए विशेष जांच अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को बायसी अनुमंडल क्षेत्र में अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक रंजन एवं खाद्य संरक्षण पदाधिकारी की संयुक्त टीम ने विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई दुकानों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानों एवं होटलों में तैयार और बिक्री के लिए रखे गए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता, रखरखाव, भंडारण व्यवस्था तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का गहन निरीक्षण किया। जांच के क्रम में विभिन्न खाद्य पदार्थों एवं मिठाइयों के नमूने (सैंपल) एकत्र कर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए, ताकि उनकी गुणवत्ता […]

Purnia: साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, 15 जुलाई को छह नए डिग्री कॉलेजों का होगा उद्घाटन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को महानंदा सभागार में सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ योजनाओं की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान मुख्यालय पटना से प्राप्त महत्वपूर्ण पत्रों के निष्पादन की विभागवार समीक्षा की गई। इसके अलावा न्यायालय से संबंधित मामलों, लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम (आरटीपीएस), लोक शिकायत निवारण, सीपी ग्राम, नीलाम पत्र वाद, कब्रिस्तान घेराबंदी, शिक्षा विभाग, योजना विभाग तथा जिला पदाधिकारी के जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की भी विस्तृत समीक्षा की गई। खगड़िया–पूर्णिया फोरलेन निर्माण कार्य एवं डिग्री कॉलेजों के संचालन की प्रगति संतोषजनक […]

Purnia: सेवा-संवाद-समाधान’ कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

‘ पूर्णिया। सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत सोमवार को समाहरणालय स्थित प्रज्ञान सभागार में आयोजित ‘सबका सम्मान–जीवन आसान (Ease of Living)’ कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) ने आमजनों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान प्राप्त शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याओं से संबंधित कुल 21 आवेदन जिला पदाधिकारी को सौंपे। डीएम ने सभी आवेदनों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई कर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला मुख्यालय के अलावा कार्यक्रम के तहत अनुमंडल, प्रखंड एवं विभिन्न विभागों के कार्यालयों में भी संबंधित अधिकारियों ने […]

Purnia: शिक्षा व्यवस्था को ज्ञान और रोजगार से जोड़ना समय की आवश्यकता : डॉ. अजय कुमार सिंह- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। वर्तमान शिक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए शिक्षाविद डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि देश में शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि ज्ञान, विज्ञान, तकनीक और रोजगार से जुड़ा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक शिक्षा जनहित में निष्पक्ष रूप से कार्य नहीं करेगी, तब तक इसका वास्तविक उद्देश्य पूरा नहीं हो सकेगा। उन्होंने कहा कि आज शिक्षा का अत्यधिक व्यवसायीकरण हो गया है। अधिकांश विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों की गतिविधियां नामांकन, परीक्षा और परिणाम तक ही सीमित होकर रह गई हैं, जबकि शोध और नवाचार की संस्कृति लगातार कमजोर होती जा रही है। विश्वविद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। डॉ. सिंह ने कहा कि शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया […]

Purnia: जिला विद्युत समिति की बैठक में तारकिशोर प्रसाद ने बिजली व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

कटिहार। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने जिला विद्युत समिति की बैठक में कटिहार जिले की विद्युत व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को विभिन्न योजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्युत आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए निर्माणाधीन परियोजनाओं में तेजी लाना आवश्यक है। बैठक में उन्होंने कटिहार विधानसभा क्षेत्र के सिरनिया, दलन एवं महानंदा कॉलोनी के निकट निर्माणाधीन पावर सब-स्टेशन का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इसके पूरा होने से कटिहार विधानसभा क्षेत्र सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सुचारु एवं बेहतर होगी। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कटिहार जिले में ग्रिड स्टेशन के निर्माण में अनावश्यक विलंब हो रहा […]

Purnia: जगन्नाथ लीलामृत कथा का महापौर विभा कुमारी ने किया उद्घाटन, नगरवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। सिटी कालीबाड़ी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में आयोजित 15 दिवसीय श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव–2026 के अंतर्गत सोमवार को तीन दिवसीय श्री जगन्नाथ लीलामृत कथा का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्णिया नगर निगम की महापौर विभा कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कथा का श्रवण किया तथा कथा व्यास आदित्य जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर समिति के सदस्यों ने शॉल ओढ़ाकर महापौर का स्वागत किया। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए महापौर विभा कुमारी ने कहा कि पूर्णिया के लिए यह अत्यंत गौरव और सौभाग्य का विषय है कि पहली बार भगवान जगन्नाथ की लीलाओं पर आधारित इस दिव्य कथा का आयोजन हो रहा है। उन्होंने मंदिर समिति एवं आयोजन समिति को इस धार्मिक […]

Naugachia:गोपालपुर डिग्री कॉलेज तिरासी में स्थापित करने की मांग, ग्रामीणों ने की आमसभा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया : गोपालपुर प्रखंड में प्रस्तावित डिग्री कॉलेज की स्थापना को लेकर रविवार को सुकटिया बाजार पंचायत के तिरासी गांव में ग्रामीणों की एक आमसभा आयोजित की गई। बैठक में तिरासी एवं सुकटिया बाजार पंचायत के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर डिग्री कॉलेज तिरासी में स्थापित करने की मांग उठाई। बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि यदि डिग्री कॉलेज की स्थापना तिरासी गांव में की जाती है तो आसपास के कई गांवों के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा। ग्रामीण प्रभु कुमार ने कहा कि जिस स्थान पर वर्तमान में डिग्री कॉलेज प्रस्तावित है, वहां पहले से ही लगभग तीन किलोमीटर की परिधि में एक डिग्री कॉलेज संचालित है। ऐसे में […]

Naugachia: परवत्ता पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 100 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया : मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत परवत्ता थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 100 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कुणाल कुमार एवं पियूष कुमार, दोनों निवासी रसलपुर, नवगछिया थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक ब्राउन शुगर की खेप लेकर विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ स्थित टेक्नो पेट्रोल पंप के रास्ते गुजरने वाले हैं। सूचना मिलते ही परवत्ता थाना पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर टेक्नो पेट्रोल पंप के समीप […]

Naugachia: शराब के नशे में पत्नी व परिजनों से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया : खरीक थाना क्षेत्र में शराब के नशे में पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट एवं गाली-गलौज करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान निलेश कुमार, पिता विजय चौधरी, निवासी नवटोलिया नारायणपुर, थाना भवानीपुर, जिला भागलपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, डायल-112 पर एक महिला ने सूचना दी कि उसका पति शराब के नशे में घर पहुंचकर उसके साथ तथा अन्य परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और मारपीट कर रहा है। सूचना मिलते ही डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को नशे की हालत में गिरफ्तार कर खरीक थाना के हवाले कर दिया। आरोपी के विरुद्ध खरीक थाना में बिहार मद्य […]

Naugachia: शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवक को नवगछिया पुलिस ने किया गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया थाना पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा निवासी जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच कराई। जांच में उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।