5
(2)

@ राजा कुमार की तलाश में SDRF की टीम जुटी, गोपालपुर के पकरा टोला में हादसे से पसरा मातम।

प्रदीप विद्रोही

भागलपुर। जिले में गंगा और बाढ़ के पानी से जुड़े दो अलग-अलग हादसों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। एक ओर जहाज से बीच गंगा में गिरने के बाद पूर्णिया निवासी राजा कुमार की तलाश जारी है, वहीं दूसरी ओर गोपालपुर प्रखंड के सुक्टिया पंचायत स्थित पकरा टोला में बाढ़ के पानी में डूबने से तीन साल के मासूम की मौत हो गई।

जहाज से गंगा में गिरा युवक, तलाश जारी:

पूर्णिया जिले के रुपौली-भवानीपुर निवासी राजा कुमार अपने मामा के साथ डॉक्टर को दिखाने भागलपुर आ रहे थे। इसी दौरान वह जहाज से बीच गंगा में गिर गए। बताया जा रहा है कि जहाज के किनारे पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी। घटना की सूचना मिलने के बाद SDRF की टीम उनकी तलाश में जुट गई है।इस घटना ने जहाज पर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं थे और इसकी जिम्मेदारी किसकी है, यह जांच का विषय है। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित व्यवस्था की जवाबदेही तय करने की मांग उठ रही है। इधर जिला प्रशासन ने उक्त युवक के संबंध में बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार था। वह जहाज से गिरा नहीं खुद गंगा में कूद गया।

बाढ़ के पानी में डूबने से तीन साल के बच्चे की मौत:

दूसरी घटना गोपालपुर प्रखंड के सुकटिया पंचायत अंतर्गत पकरा टोला के वार्ड नंबर एक की है। यहां बाढ़ के पानी में डूबने से रंजीत मंडल के तीन वर्षीय पुत्र की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।मिली जानकारी के अनुसार, बच्चे की मौत बाढ़ के पानी में डूबने से हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बाढ़ प्रभावित इलाकों में बच्चों की सुरक्षा बनी चिंता:

बाढ़ का पानी अब भी कई ग्रामीण इलाकों में खतरा बना हुआ है। जगह-जगह जमा पानी और खुले गड्ढों के कारण खासकर छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। इन घटनाओं ने जल परिवहन में यात्रियों की सुरक्षा और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की जरूरत को फिर उजागर किया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: