5
(2)

@ भाजपा की परिचयात्मक बैठक में स्नातक एमएलसी चुनाव में जीत का संकल्प। जिला कार्यालय में संगठन सुदृढ़ीकरण और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर, डॉ. एनके यादव की जीत के लिए कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क की अपील।
प्रदीप विद्रोही
भागलपुर।भूमि एवं राजस्व मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं के खून-पसीने की बदौलत भाजपा आज इस मुकाम तक पहुंची है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूर्ण विजय के संकल्प के साथ चुनाव में जुटने की अपील की। भारतीय जनता पार्टी की परिचयात्मक बैठक शनिवार को जिला कार्यालय, भागलपुर में आयोजित हुई। जिला अध्यक्ष संतोष कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन को मजबूत करने, 25 वर्ष संकल्प अभियान और आगामी स्नातक विधान परिषद चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव में पूर्ण विजय हासिल करने का संकल्प लिया।कोसी क्षेत्र के संगठन महामंत्री अनंत नारायण मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया।


भूमि एवं राजस्व मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय करने, मतदाता सूची का सत्यापन करने और स्नातक मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क स्थापित करने पर जोर दिया। साथ ही एनडीए प्रत्याशी डॉ. एनके यादव की जीत सुनिश्चित करने के लिए आपसी समन्वय को आवश्यक बताया।
प्रदेश उपाध्यक्ष सह विधान परिषद सदस्य अनिल ठाकुर ने सेवा संकल्प अभियान और चुनावी रणनीति पर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि चुनाव में सफलता के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने क्षेत्र के मतदाताओं तक प्रत्यक्ष रूप से पहुंचना होगा।
वहीं, स्नातक एमएलसी चुनाव के प्रत्याशी डॉ. एनके यादव ने कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार में जुटने और प्रत्येक मतदाता से संपर्क स्थापित करने की अपील की।
बैठक में विधायक रोहित पांडेय, मुरारी पासवान, जिला प्रभारी राजेश जैन, बाल आयोग सदस्य डॉ. सुग्रीव दास, पवन मिश्रा, संजय राय, विष्णु शर्मा, रूबी दास, निरंजन साह, श्वेता सिंह, अभय घोष, देवेंद्र चौधरी, योगेश पांडेय, उमाशंकर, नितेश सिंह, प्राणिक वाजपेयी, सुनीता गोस्वामी, चंदन पांडेय, नंदकिशोर हरि, प्रकाश कुमार, रितेश घोष, सूरज जायसवाल और चाहत शुक्ला सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: