
नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा गांव में मारपीट की सूचना पर पहुँची डायल-112 की टीम ने एक व्यक्ति को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान पकरा निवासी ललन राय के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के समय आरोपित शराब के नशे में था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 10 अक्टूबर 2026 को डायल-112 की टीम को सूचना मिली कि पकरा गांव में कुछ लोग आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुँची और स्थिति का जायजा लेते हुए कार्रवाई शुरू की। इसी दौरान ललन राय को एक देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपित को नवगछिया थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस मामले में नवगछिया थाना कांड संख्या 418/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में संबंधित कानूनी धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।















