5
(3)

तेतरी गांव के किराये के मकान से हुई थी स्मैक की बरामदगी, 22 सितंबर को दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद से पुलिस कर रही थी सोनू की तलाश

नवगछिया। नवगछिया थाना पुलिस ने स्मैक बरामदगी के मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी निवासी सोनू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे 10 अक्टूबर को गिरफ्तार किया। इस मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर 2026 को नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी गांव स्थित एक किराये के मकान में छापेमारी की गई थी। इस दौरान पुलिस ने 209 ग्राम स्मैक बरामद की थी और मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था। मामले में नवगछिया थाना कांड संख्या 382/26 दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया था।

अनुसंधान के दौरान मामले में सोनू कुमार की संलिप्तता सामने आने के बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में 10 अक्टूबर को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। गिरफ्तार अभियुक्त से संबंधित कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: