5
(3)

@ दो अक्टूबर से लगी रोक खत्म, गंगा के जलस्तर और कटाव की स्थिति की समीक्षा के बाद प्रशासन का निर्णय।
प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और नवगछिया की ओर एप्रोच रोड पर कटाव की स्थिति को देखते हुए बंद की गई बाइक के साथ फेरी सेवा रविवार, 11 अक्टूबर से फिर शुरू हो गई है। जिला प्रशासन ने बियाडा घाट, बाबूपुर घाट/डीपीएस घाट और जानकी चौक, नवगछिया से संचालित फेरी सेवा में बाइक के आवागमन पर लगी रोक समाप्त करने का निर्णय लिया है।


गौरतलब है कि गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि और नवगछिया की ओर एप्रोच रोड पर कटाव की आशंका को देखते हुए पिछले दो अक्टूबर से इन तीनों घाटों पर फेरी सेवा के माध्यम से बाइक ले जाने पर पाबंदी लगा दी गई थी। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यह कदम उठाया था। यह रोक 10 अक्टूबर तक निर्धारित थी। वर्तमान स्थिति की समीक्षा के बाद 11 अक्टूबर से बाइक के साथ फेरी सेवा का परिचालन दोबारा शुरू करने का फैसला लिया गया है। इससे भागलपुर और नवगछिया के बीच फेरी सेवा से आवागमन करने वाले बाइक सवारों को राहत मिलेगी।
इधर, जल संसाधन विभाग (डब्ल्यूआरडी) और फ्लड कंट्रोल की टीम एप्रोच रोड पर कटाव को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य कर रही है। जिला प्रशासन भी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
सावधानी बरतने की अपील
जिला प्रशासन ने आम लोगों और यात्रियों से फेरी सेवा का उपयोग करते समय सावधानी बरतने तथा संबंधित कर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है, ताकि आवागमन सुरक्षित और सुचारु बना रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: