सुल्तानगंज के आत्मा बाजार में ग्राहक से 20 हजार रुपये की छिनतई, दो युवक फरार || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र स्थित चौक बाजार के आत्मा बाजार में एक ग्राहक से दो युवकों द्वारा 20 हजार रुपये की छिनतई कर फरार होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार महेशी पैन निवासी श्याम रजक सुल्तानगंज शहर स्थित स्टेट बैंक से 20 हजार रुपये निकालकर चौक बाजार के आत्मा बाजार स्थित जीवन वस्त्रालय में कपड़ा खरीदने पहुंचे थे। इसी दौरान दो युवक मौके का फायदा उठाकर उनसे 20 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही […]

जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, लाठी-डंडे चलने से पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र अंतर्गत कुजबन्ना गांव में होली से पूर्व जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले, जिसमें गांव के ही मो. मोकिम और उनका पुत्र जीशान गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। घायल मो. मोकिम ने बताया कि इस मामले में उन्होंने पीरपैंती थाना में लगभग दर्जन भर लोगों को नामजद करते हुए लिखित शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि घटना की शुरुआत बकरी की पिटाई को लेकर हुई। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। हालांकि मूल रूप से यह […]

अब एक ही अनुप्रयोग से मिलेगा हर तरह का रेल टिकट, 6 मार्च से शुरू होगी ‘रेल वन’ सेवा || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए एक नई डिजिटल पहल शुरू करने जा रहा है। 6 मार्च से ‘रेल वन’ नामक नई सेवा प्रारंभ की जा रही है, जिसके माध्यम से यात्री एक ही मंच पर आरक्षित और सामान्य दोनों प्रकार के रेल टिकट बुक कर सकेंगे। मालदा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक यात्रियों को अलग-अलग कार्यों के लिए अलग-अलग अनुप्रयोगों का उपयोग करना पड़ता था, लेकिन ‘रेल वन’ सेवा के माध्यम से सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि इस सुविधा के जरिए यात्री आसानी से आरक्षित टिकट के साथ-साथ सामान्य टिकट भी बुक कर सकेंगे। इससे टिकट काउंटर पर लगने वाली […]

सुल्तानगंज में सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो महिलाएं घायल || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। सुल्तानगंज मुख्य चौक बाजार के समीप शुक्रवार को तेज रफ्तार एम्बुलेंस और टोटो की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर वाहन को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भागलपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक एम्बुलेंस ने मुख्य चौक बाजार के पास एक टोटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में टोटो चालक तथा टोटो पर सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों […]

ईंट-पत्थर से हमला और फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा बरामद || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। ललमटिया थाना क्षेत्र के साहेबगंज दिलदारपुर में मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर एक देशी कट्टा और एक खोखा भी बरामद किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार साहेबगंज दिलदारपुर निवासी रीना देवी अपने घर के दरवाजे पर बैठी थीं। इसी दौरान राजेश कुमार उर्फ डोमा वहां पहुंचकर जातिसूचक गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद वादिनी के पुत्र विकास कुमार रजक, मनीष कुमार रजक और अभिषेक कुमार रजक उसे समझाने के लिए उसके घर गए। आरोप है कि इसी दौरान राजेश कुमार उर्फ डोमा ने जान मारने की नीयत से ईंट-पत्थर से हमला कर तीनों को घायल कर दिया। घटना के बाद ललमटिया थाना […]

होली में गोली मामला : प्रेम प्रसंग में दोहरे हत्याकांड का खुलासा, 24 घंटे के भीतर 5 आरोपी गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया:पुलिस जिला नवगछिया की टीम ने प्रेम प्रसंग से जुड़े दोहरे हत्याकांड का सफल उद्भेदन करते हुए महज 24 घंटे के भीतर मामले में संलिप्त पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में घटना में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी तथा अन्य पहलुओं की गहन जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 मार्च 2026 को नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत तेतरी जीरो माइल के समीप एक व्यक्ति के गोली लगने से घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही नवगछिया थाना की टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। वर्तमान में घायल का […]

महिला ने जहर खाकर की आ त्मह त्या का प्रयास, अनुमंडल अस्पताल में कराया गया उपचार || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में एक महिला द्वारा जहर खाकर आत् महत् या का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रीता देवी, पति फनेह मंडल, ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने उन्हें तत्काल अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार किया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार समय पर इलाज मिलने से उनकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है। घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। मामले की जानकारी संबंधित थाना को दी गई है और आवश्यक पूछताछ की जा रही है। परिजन भी घटना को लेकर चिंतित हैं।

बच्चों के विवाद में मारपीट, दो लोग घायल || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नवादा के चांद नगर मोहल्ले में बच्चों के आपसी विवाद ने उग्र रूप ले लिया, जिसमें दो लोग मारपीट में घायल हो गए। घायल व्यक्तियों की पहचान अमरेश कुमार और ब्रह्मदेव मंडल के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहल्ले में बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के परिजन भी इसमें शामिल हो गए। इसी दौरान कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसमें अमरेश कुमार और ब्रह्मदेव मंडल को चोटें आईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया।

नवगछिया के सिमरा में श्रद्धा और नियम-निष्ठा के साथ डोरा पर्व प्रारंभ, सात सप्ताह तक चलेगा व्रत || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया में पति और पुत्र की दीर्घायु तथा घर-परिवार की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर मनाया जाने वाला डोरा पर्व पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, आस्था और नियम-निष्ठा के साथ संपन्न हो रहा है। मंगलवार 4 मार्च से आरंभ हुआ यह व्रत लगातार सात सप्ताह तक प्रत्येक रविवार को किया जाएगा। अंतिम दिन डोरा विसर्जन के साथ पर्व का विधिवत समापन होगा। व्रती महिलाएं प्रातःकाल स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करती हैं और भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की मंगलकामना करती हैं। पूजा के दौरान डोरा अर्थात पवित्र धागा बांधकर व्रत का संकल्प लिया जाता है, जिसे सातवें रविवार तक पूरी निष्ठा और नियमपूर्वक निभाया जाता है। व्रत के दौरान सात्विक आहार, संयम और धार्मिक अनुशासन का विशेष ध्यान […]

होली के रंग में घर के कुत्ते ने किशोर को काटा, अस्पताल में हुआ ईलाज || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया अंतर्गत धोबिनिया गांव में होली के दिन एक किशोर को घर में पाले गए कुत्ते ने काट लिया। घटना के बाद परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार, आदित्य कुमार (13 वर्ष), पिता संतोष कुमार सुमन, होली खेलने के बाद घर लौटे थे। बताया जाता है कि उनके चेहरे और शरीर पर रंग लगा हुआ था। इसी दौरान वे घर में पाले गए कुत्ते को प्यार करने के लिए छूने लगे। आशंका जताई जा रही है कि रंग से सने चेहरे के कारण कुत्ता उन्हें पहचान नहीं पाया और काट लिया। घटना के बाद परिजन आदित्य को तत्काल नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। […]