February 23, 2026
शादी के तीन महीने बाद नवविवाहिता ने लगाया प्रताड़ना का आरोप || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaपति-ससुर समेत 10 लोगों पर केस की मांग नवगछिया : शादी के महज तीन महीने बाद ससुराल में प्रताड़ना और मारपीट का आरोप लगाते हुए एक नवविवाहिता ने महिला थाना नवगछिया में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने अपने पति, ससुर सहित ससुराल पक्ष के कई लोगों पर शराब के नशे में मारपीट करने तथा घर से निकालने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता पल्लवी कुमारी (20 वर्ष), निवासी औलियावाद, थाना झंडापुर (बिहपुर), जिला भागलपुर ने अपने आवेदन में बताया है कि उसकी शादी 5 दिसंबर 2025 को हिंदू रीति-रिवाज से चंदन कुमार, निवासी बड़ी झिटकिया, थाना महेशखुंट, जिला खगड़िया के साथ हुई थी। आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद से ही उसे ससुराल […]