Noimg

भागलपुर में बिस्कुट फैक्ट्री में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट के बाद डीजल से बढ़ी तबाही || GS  NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर से एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां मुजाहिदपुर थाना क्षेत्र के बाल्टी कारखाना के समीप स्थित एक बिस्कुट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए। प्राप्त जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में डीजल से संचालित मशीनों का उपयोग किया जाता था तथा वहां बड़ी मात्रा में डीजल भी संग्रहित कर रखा गया था। प्रारंभिक आशंका है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी, जिसके बाद डीजल के संपर्क में आने से आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं […]

Noimg

गौतम अदाणी पहुंचे पीरपैंती, लिया पावर प्रोजेक्ट का जायजा || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर, देश के जानेमाने उद्योगपति और अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी पीरपैंती पहुंचे। इस दौरे को प्रदेश में विकास कार्यों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बता दें कि बिहार के पीरपैंती में अदाणी समूह थर्मल पावर प्लांट का निर्माण कर रहा है। यह पिछले कई दशक में किसी भी औद्योगिक समूह द्वारा बिहार में किया गया सबसे बड़ा निवेश है। अदाणी समूह के चेयरमैन ने मौके पर पहुंच कर इस प्रोजेक्ट के कामकाज का जायजा लिया और वृक्षारोपण के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। अदाणी समूह का पावर प्लांट पीरपैंती प्रखंड के सिरमतपुर व आसपास की करीब 479 हेक्टेयर भूमि पर बनाया जा रहा है। यह अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल प्लांट 2400 मेगावाट उत्पादन क्षमता का होगा। […]

तीन साल के नन्हे शिफान इब्राहीमी ने रखा पहला रोजा, परिवार में खुशी का माहौल || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया: रमजान के पवित्र और मुबारक महीने में तीन वर्ष के नन्हे बच्चे शिफान इब्राहीमी ने अपना पहला रोजा रखकर सभी का दिल जीत लिया। कम उम्र में धार्मिक आस्था और उत्साह का यह सुंदर उदाहरण पूरे परिवार और आसपास के लोगों के लिए खुशी और गर्व का कारण बन गया। नवगछिया के मक्खातकिया निवासी शिफान के नाना असदुज़्ज़मान, नानी रेशमा खातून तथा माता-पिता खुशबू जमाल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह पल उनके परिवार के लिए बेहद खास और सुकून देने वाला है। परिजनों के अनुसार शिफान ने पूरे उत्साह और खुशी के साथ रोजा रखा और दिनभर सभी के साथ उत्साहित नजर आया। इफ्तार के समय परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ बैठकर दुआ की […]

Noimg

नवगछिया क्रिकेट लीग-1 का फाइनल मैच 22 फरवरी को || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया: नवगछिया क्रिकेट लीग बोर्ड के तत्वावधान में आयोजित नवगछिया क्रिकेट लीग-1 का फाइनल मुकाबला 22 फरवरी को तेतरी मैदान, नवगछिया में खेला जाएगा। लीग चरण में शानदार प्रदर्शन करने वाली दो टीमें — नवगछिया टाइगर और नवगछिया यूथ — खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी। लीग के संयोजक घनश्याम प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि फाइनल मैच लीग अंक तालिका के आधार पर शीर्ष दो टीमों के बीच आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। लीग बोर्ड के अध्यक्ष सरोज झा एवं सचिव संतोष कुमार ने बताया कि इस क्रिकेट लीग में नवगछिया अनुमंडल के सभी प्रखंडों से कुल 80 खिलाड़ियों का चयन ऑक्शन प्रक्रिया के माध्यम […]

Noimg

तटबंध पर कटाव निरोधी कार्य तेज, जल संसाधन विभाग के अभियंताओं ने लिया जायजा || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया: गंगा नदी के बढ़ते कटाव से तटवर्ती क्षेत्रों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से इस्माइलपुर बिंदटोली तटबंध पर कटाव निरोधी कार्य अब तेज गति से कराया जा रहा है। शनिवार को जल संसाधन विभाग के चीफ इंजीनियर अनवर जमील एवं एग्जीक्यूटिव अभियंता गौतम कुमार ने मछली हाट के समीप चल रहे निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर कार्य की गुणवत्ता, तकनीकी मानकों तथा निर्माण की गति की गहन समीक्षा की। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष स्पर संख्या 7 से 9 तक सीट पाइलिंग तकनीक के माध्यम से कटाव निरोधी कार्य कराया जा रहा है। प्रारंभिक चरण में पोकलेन मशीन की सहायता से […]

Noimg

एनडीए कार्यालय बिहपुर में भाजपा की बैठक सह कार्यशाला आयोजित, ‘मन की बात’ कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : बिहपुर स्थित एनडीए कार्यालय में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की बैठक सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक इं. शैलेंद्र की उपस्थिति रही, जबकि बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम द्वारा किया गया। बैठक में रविवार को प्रसारित होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 131वें संस्करण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। विधायक ने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी बिहपुर विधानसभा क्षेत्र ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनने के मामले में पूरे राज्य में अव्वल रहेगा। उन्होंने बताया कि रविवार को बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी 316 बूथों पर सामूहिक रूप से ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना जाएगा। […]

Noimg

तीन दिन से लापता रिटायर इंजीनियर का शव सौरा नदी से बरामद, हत्या की आशंका || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : तीन दिनों से लापता सेवानिवृत्त इंजीनियर चंद्रशेखर प्रसाद मंडल का शव शुक्रवार की सुबह सौरा नदी से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वह 17 फरवरी की रात से लापता थे। शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक ढोलबज्जा थाना क्षेत्र के लूरीदास टोला गांव के मूल निवासी थे, जबकि वर्तमान में पूर्णिया के मरंगा स्थित सुदीन चौक ततमा टोला में रह रहे थे। शुक्रवार सुबह लालगंज इलाके में नदी किनारे शव मिलने की सूचना पर मरंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों द्वारा पहचान किए जाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों के अनुसार चंद्रशेखर प्रसाद मंडल 17 फरवरी की […]

Noimg

गीदड़ के हमले से गांव में दहशत, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल — वन विभाग से कार्रवाई की मांग || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : महदत्तपुर गांव में उस समय अफरातफरी मच गई जब एक गीदड़ अचानक बस्ती में घुस आया और लोगों पर हमला कर दिया। यह घटना नवगछिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई, जहां एक साथ हुए हमले में आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार गीदड़ अचानक गांव की आबादी वाले इलाके में पहुंच गया और घरों के बाहर बैठे लोगों तथा खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों पर हमला करने लगा। हमले के दौरान गीदड़ ने बच्चों और बुजुर्गों को भी नहीं छोड़ा, जिससे लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। अचानक हुई इस घटना से गांव में चीख-पुकार मच गई […]

Noimg

मैट्रिक परीक्षा के बीच जान जोखिम में डालकर पहुंच रहे छात्र, 20 फीट खाई के ऊपर चचरी पुल बना सहारा || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर में बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के चौथे दिन पहली एवं दूसरी पाली में सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गई। जिले में अब तक परीक्षा कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो रही है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं निगरानी के कड़े इंतजाम किए गए हैं, लेकिन गंगा किनारे स्थित भागलपुर सिटी कॉलेज को बनाए गए परीक्षा केंद्र की व्यवस्था चिंता का विषय बनी हुई है। परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए समुचित सड़क व्यवस्था नहीं होने के कारण परीक्षार्थियों और शिक्षकों को केंद्र के सामने बने संकरे चचरी पुल के सहारे आवागमन करना पड़ रहा है। यह पुल कम क्षमता वाला है और इसके नीचे लगभग 20 फीट गहरी खाई मौजूद है। परीक्षा के दौरान सैकड़ों […]