Purnia: जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, पूर्णिया में ‘बॉडी, माइंड एंड सोल’ कार्यशाला आयोजित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

तनावमुक्त एवं सकारात्मक जीवन के सूत्र सीखकर शिक्षकों ने बढ़ाया आत्मविश्वास पूर्णिया।जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, पूर्णिया में विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए ‘बॉडी, माइंड एंड सोल’ (शरीर, मन और आत्मा) विषय पर प्रेरणादायी एवं सहभागितापूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की मुख्य वक्ता प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर, डांस एजुकेशनलिस्ट एवं प्रमाणित डांस थेरेपिस्ट सुश्री स्वरा पटेल थीं। उन्होंने मानसिक, शारीरिक एवं भावनात्मक संतुलन बनाए रखने के व्यावहारिक उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन डॉ. पीयूष अग्रवाल, वाइस चेयरमैन शैलेन्द्र गुप्ता, सीईओ सुजीत प्रसाद, प्रधानाचार्या पुलोमा नंदी, एडमिनिस्ट्रेटर प्रीतम दास, वाइस प्रिंसिपल राज कुमार दास, सीनियर एकेडमिक कोऑर्डिनेटर त्रिबेणी पाण्डेय सहित सभी शिक्षक, समन्वयक एवं गैर-शिक्षण कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय […]

Purnia: पूर्णिया को देश ही नहीं, दुनिया के अग्रणी शहरों में शामिल करना मेरा संकल्प : सांसद पप्पू यादव- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर आयोजित कार्यक्रम में युवाओं को अध्ययन सामग्री व खेल किट का वितरण, रोजगार मेले सहित कई जनकल्याणकारी घोषणाएं पूर्णिया। लोकसभा में अपने दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में रविवार को शांति भवन में आयोजित कार्यक्रम में पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने युवाओं, खिलाड़ियों और गरीब तबके के लोगों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इस अवसर पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के बीच अध्ययन के लिए गद्दों का वितरण किया गया, वहीं खिलाड़ियों को क्रिकेट किट, फुटबॉल किट, हाई जंप एवं लॉन्ग जंप किट प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में भोजपुरी अभिनेत्री अपर्णा मल्लिक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, खिलाड़ी, छात्र-छात्राएं तथा बड़ी […]

Purnia: बंधुआ मजदूर अधिनियम से जुड़े मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

एसडीपीओ-2 के नेतृत्व में पुलिस की बड़ी कार्रवाई पूर्णिया। कसबा थाना पुलिस ने बंधुआ मजदूर अधिनियम एवं जानलेवा हमले से जुड़े एक गंभीर मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 (एसडीपीओ-2) डॉ. गौरव कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम ने की। पुलिस के अनुसार, कसबा थाना क्षेत्र के जियनगंज वार्ड संख्या-5 निवासी मुस्ताक (60 वर्ष), पिता स्व. अब्दुल अजीज के फर्दबयान पर कसबा थाना कांड संख्या 236/26 दर्ज किया गया था। यह मामला 3 जून 2026 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं तथा बंधुआ मजदूर अधिनियम की धाराओं 4, 16 एवं 20 के तहत दर्ज हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय […]

Purnia: प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। माउंट लिट्रा स्कूल, रंगभूमि मैदान रोड स्थित परिसर में प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन, पूर्णिया इकाई की कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के निजी विद्यालयों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक निर्णय लिए गए। बैठक में सबसे पहले जिले के निजी विद्यालयों को ई-समाधान पोर्टल के माध्यम से प्राप्त परस्वीकृति (मान्यता) की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान बताया गया कि संगठन के प्रयासों एवं शिक्षा विभाग के सहयोग से पूर्णिया जिले के लगभग सभी प्रखंडों के निजी विद्यालयों को परस्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। संगठन के जिला सचिव राजेश कुमार झा ने कहा कि संगठन द्वारा लगातार किए गए प्रयासों को शिक्षा विभाग ने गंभीरता से […]

Bhagalpur: स्वदेशी जागरण मंच के दक्षिण बिहार प्रांतीय विचार वर्ग का भव्य शुभारंभ- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

स्वदेशी ही आत्मनिर्भर भारत एवं विकसित राष्ट्र निर्माण का आधार : अरुण ओझा भागलपुर। स्वदेशी जागरण मंच, दक्षिण बिहार प्रांत के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय प्रांतीय विचार वर्ग का शुभारंभ शनिवार को डोकानिया स्मृति भवन, भागलपुर में वैदिक मंत्रोच्चार एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में दक्षिण बिहार के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्वदेशी जागरण मंच के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक अरुण ओझा, भागलपुर की महापौर डॉ. वसुंधरा लाल, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शरद शालारपुरिया, क्षेत्रीय संगठक अजय उपाध्याय, दक्षिण बिहार प्रांत के प्रांतीय संयोजक यदुनंदन प्रसाद, भाजपा के नवगछिया प्रभारी पवन कुमार मिश्रा तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत कार्यवाह बालमुकुंद गुप्त ने भारत माता, पंडित दीनदयाल […]

Bhagalpur: जिला विधिज्ञ संघ भागलपुर के चुनाव परिणाम घोषित, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दी गई बधाई- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। जिला विधिज्ञ संघ, भागलपुर के अध्यक्ष, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव की मतगणना रविवार को संपन्न हुई। मतगणना के बाद घोषित परिणामों में बिरेश मिश्रा अध्यक्ष, अंजनी कुमार महासचिव तथा अंजनी सुमन कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद अधिवक्ताओं एवं समर्थकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। उच्च न्यायालय खंडपीठ भागलपुर स्थापना संघर्ष समिति के महामंत्री मुकेश कुमार ठाकुर, अधिवक्ता ने भी नवनिर्वाचित अध्यक्ष, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में जिला विधिज्ञ संघ अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा तथा न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में प्रभावी भूमिका निभाएगा।

Naugachia:’सेवा श्री’ के कार्यक्रम में शामिल हुईं नवगछिया की नतिनी अंतरराष्ट्रीय शूटर ख्वाहिश शर्मा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। सामाजिक संस्था सेवा श्री द्वारा प्रत्येक शनिवार की भांति नवगछिया बस स्टैंड परिसर में आयोजित महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम में इस बार विशेष आकर्षण नवगछिया की नतिनी एवं अंतरराष्ट्रीय शूटर ख्वाहिश शर्मा रहीं। अपने ननिहाल नवगछिया पहुंचीं ख्वाहिश शर्मा ने महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम में मामा श्रीधर कुमार, मामी जयश्री , छोटी बहन श्रेया खंडेलवाल व शाश्विका श्री, संतोष गुप्ता, अरुण मवंड़िया के साथ कार्यक्रम में शामिल हुई । उनोहनें वितरण में सहभागिता की और स्थानीय लोगों से आत्मीय मुलाकात की। ननिहाल के लोगों के बीच पहुंचकर उन्होंने विशेष खुशी और अपनापन व्यक्त किया। हाल ही में जर्मनी में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर ख्वाहिश शर्मा ने नवगछिया, बिहार और पूरे भारत का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने एलिमिनेशन राउंड […]

Naugachia: शादी समारोह में हर्ष फायरिंग की तैयारी नाकाम, देशी कट्टा व कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurUncategorizedDESK20260

नवगछिया। नवगछिया थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए शादी समारोह में कथित रूप से हर्ष फायरिंग की तैयारी कर रहे तीन युवकों को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से एक देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, ₹6,050 नकद तथा तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 10 जुलाई की रात नवगछिया थाना की गश्ती टीम श्रीपुर स्थित पेट्रोल पंप के समीप संदिग्ध अवस्था में घूम रहे तीन युवकों की गतिविधियों पर संदेह होने पर उन्हें रोककर पूछताछ की। तलाशी के दौरान सुमन कुमार (पिता–सुभाष सिंह, निवासी छोटी परबत्ता, थाना इस्माईलपुर, जिला भागलपुर) के पास से एक देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस तथा […]

Naugachia: झंडापुर थाना का एसपी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने शनिवार को झंडापुर थाना का औचक निरीक्षण कर थाना की कार्यप्रणाली, अभिलेखों एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, अनुसंधान में तेजी लाने तथा आम जनता को बेहतर पुलिसिंग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई, रखरखाव तथा विभिन्न अभिलेखों और पंजियों का गहन अवलोकन किया। उन्होंने सभी पंजियों को नियमित रूप से अद्यतन रखने तथा अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए अनुसंधान पदाधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि […]

Naugachia: रंगरा और तिनटंगा दियारा में अलग-अलग डिग्री कॉलेज खोलने की मांग- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भाजपा जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन नवगछिया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नवगछिया के जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद ने बिहार के मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर भागलपुर जिले के रंगरा चौक प्रखंड अंतर्गत रंगरा एवं तिनटंगा दियारा दोनों स्थानों पर अलग-अलग डिग्री कॉलेज स्थापित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों और छात्रों के हितों को देखते हुए दोनों स्थानों पर उच्च शिक्षण संस्थान की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री को दिए गए ज्ञापन में भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि रंगरा चौक प्रखंड कोसी और गंगा नदी से घिरा एक विस्तृत ग्रामीण एवं दियारा क्षेत्र है। बाढ़ के दौरान प्रखंड की कई पंचायतों का मुख्यालय से संपर्क लगभग तीन महीने तक पूरी तरह कट जाता है, जिससे विद्यार्थियों […]