5
(2)

महदतपुर के समीप हुई दुर्घटना, गश्ती पुलिस ने घायल युवक को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया

नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला के नवगछिया जीरोमाइल से आगे महदतपुर के समीप बाइक दुर्घटना में 18 वर्षीय युवक घायल हो गया। युवक तेतरी दुर्गा मेला देखकर बाइक से अपने घर लौट रहा था। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद परबत्ता थाना की गश्ती पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, नवगछिया पहुंचाया, जहां उसका उपचार कराया गया।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान बिहपुर थाना क्षेत्र के झंडापुर निवासी विकास सिंह के 18 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि प्रिंस कुमार तेतरी दुर्गा मेला देखकर बाइक से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान जमुनिया के पास महदतपुर के समीप उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें वह घायल हो गए।

गश्ती पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

दुर्घटना के समय परबत्ता थाना की पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने घायल युवक को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल, नवगछिया पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक का उपचार किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: