
गोपालपुर प्रखंड के सैदपुर, गोपालपुर और पचगछिया बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर विधि-विधान से संपन्न हुई पूजा-अर्चना, अगले वर्ष फिर आगमन की भक्तों ने की कामना
नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड के सैदपुर, गोपालपुर, पचगछिया बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर दुर्गा पूजा के समापन के बाद श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी। मंदिरों और घरों में कलश स्थापना कर मां के विभिन्न स्वरूपों की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। पूजा संपन्न होने के बाद मां दुर्गा की प्रतिमाओं और स्थापित कलश का विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां से अगले वर्ष फिर आने की प्रार्थना की।

नवरात्र के दौरान पूरे प्रखंड में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आराधना की। मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ घरों में भी धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। पूजा के अंतिम चरण में मां की विदाई के समय श्रद्धालु भावुक नजर आए। भक्तों ने मां दुर्गा से परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करते हुए अगले वर्ष फिर से आगमन की प्रार्थना की।
विधि-विधान से हुआ प्रतिमा और कलश विसर्जन
पूजा संपन्न होने के बाद विभिन्न स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं और कलश का विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार मां को विदाई दी। इस दौरान भक्तों के मन में एक ओर पूजा संपन्न होने की संतुष्टि थी, तो दूसरी ओर मां के विदा होने की भावुकता भी दिखाई दी।

माता का आगमन जनमानस के लिए कल्याणकारी रहा : बमबम झा
शास्त्रों के जानकार बमबम झा ने बताया कि इस बार माता का आगमन जनमानस के लिए कल्याणकारी था। उन्होंने मां दुर्गा की आराधना को श्रद्धा, विश्वास और लोककल्याण से जुड़ा बताया। पूजा के समापन पर श्रद्धालुओं ने मां से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की कामना की।















