5
(2)

शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा चार से आठ तक के बच्चों की बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक दक्षता मजबूत करने पर जोर

नवगछिया । इस्माइलपुर प्रखंड संसाधन केंद्र में शिक्षकों के लिए एकदिवसीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा चार से आठ तक के विद्यार्थियों की बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षता को सुदृढ़ करना था। इसके माध्यम से बच्चों की सीखने की क्षमता को पहचानने और उनकी आवश्यकता के अनुरूप शैक्षणिक सहयोग उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

कार्यशाला में प्रशिक्षक निभा कुमारी, गुरुचरण रजक और नवीन कुमार ने प्रधानाध्यापकों को विभिन्न शैक्षणिक विषयों पर जानकारी दी। उन्होंने बच्चों के सीखने के स्तर का आकलन करने तथा उनकी कमजोरियों और क्षमताओं को पहचानकर शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने के तरीकों पर मार्गदर्शन दिया।

प्रशिक्षण के दौरान इस बात पर जोर दिया गया कि प्रत्येक बच्चे की सीखने की गति और क्षमता अलग-अलग होती है। ऐसे में शिक्षकों को विद्यार्थियों की व्यक्तिगत जरूरतों को ध्यान में रखते हुए शिक्षण कार्य करना चाहिए, ताकि सभी बच्चों की बुनियादी शैक्षणिक दक्षताओं में सुधार हो सके।

कार्यशाला का उद्देश्य विद्यालयों में शिक्षण की गुणवत्ता बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार उचित शैक्षणिक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए प्रधानाध्यापकों को तैयार करना रहा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: