5
(1)

इस्माईलपुर, गोपालपुर और भवानीपुर थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई, उत्पाद एवं मद्यनिषेध अधिनियम के तहत दर्ज की गई प्राथमिकी

नवगछिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शराब की बरामदगी एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नवगछिया पुलिस को सफलता मिली है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुल 62.25 लीटर विदेशी एवं देसी शराब बरामद की है। इस दौरान शराब तस्करी के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर इस्माईलपुर थाना पुलिस ने जाह्नवी टीओपी के समीप छापेमारी कर 40.5 लीटर विदेशी शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान परबत्ता थाना क्षेत्र के गोनरचक निवासी विकास कुमार, गुलशन कुमार और वीरेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया।

वहीं, मंगलवार को गोपालपुर थाना पुलिस ने बिंदटोली गांव स्थित रिंग बांध के समीप छापेमारी कर 11.75 लीटर देसी शराब के साथ बिंदटोली निवासी पप्पू पासवान को गिरफ्तार किया।

इसके अलावा भवानीपुर थाना पुलिस ने कुशहा गांव में कार्रवाई करते हुए 10 लीटर देसी शराब बरामद की। इस मामले में एतबारी कुमार को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, तीनों थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई के दौरान कुल 62.25 लीटर शराब बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध संबंधित थानों में उत्पाद एवं मद्यनिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

शराब तस्करी के विरुद्ध पुलिस का अभियान लगातार जारी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: