0
(0)

शिव परिवार की आकर्षक झांकी में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं की झलक

नवगछिया। कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर बाल भारती, पोस्ट ऑफिस रोड, नवगछिया के परिसर में श्रद्धा, भक्ति और भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शिव परिवार की मनमोहक झांकी एवं विभिन्न आध्यात्मिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक कालीचरण मिश्रा ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य कौशल किशोर जायसवाल एवं वरिष्ठ शिक्षक सुनील कुमार पाठक ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। दीप प्रज्वलन के साथ ही परिसर भक्तिमय वातावरण से भर उठा।

कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण के रूप में नन्हे विद्यार्थियों ने विभिन्न देवी-देवताओं का स्वरूप धारण कर आकर्षक प्रस्तुति दी। भगवान शंकर के रूप में शिवराज (वर्ग-II A), मां पार्वती के रूप में दिव्यांजना (वर्ग-IV), भगवान गणेश के रूप में राघव कुमार (वर्ग-III) तथा स्वामी कार्तिकेय के रूप में सौरभ कुमार (वर्ग-I) और यक्ष कुमार (वर्ग-II A) ने अपनी प्रस्तुति से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

शिव परिवार की मनमोहक झांकी और बच्चों के भावपूर्ण अभिनय ने कार्यक्रम को आध्यात्मिक रंग प्रदान किया। विद्यार्थियों की वेशभूषा, भाव-भंगिमा एवं प्रस्तुति की उपस्थित लोगों ने खूब सराहना की।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण भगवान शंकर की भूमिका निभा रहे शिवराज का तांडव नृत्य रहा। उनकी ऊर्जावान एवं प्रभावशाली प्रस्तुति ने परिसर में उत्साह और भक्ति का वातावरण बना दिया। तांडव नृत्य के दौरान विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ उत्साहवर्धन किया। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी इस प्रस्तुति की सराहना की।

इस अवसर पर प्राचार्य कौशल किशोर जायसवाल ने अपने संबोधन में कार्तिक पूर्णिमा के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से बच्चों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और संस्कारों से जोड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना भी की।

अंत में भगवान शिव परिवार की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। मौके पर शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: