Naugachia: बिना लाइफ जैकेट गंगा पार कर रहे थे यात्री, निरीक्षण में भड़कीं पीजीआरओ- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

तीनटंगा करारी घाट पर फेरी सेवा की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, खुद खड़े होकर यात्रियों को पहनवाए जीवन रक्षक जैकेट गोपालपुर। भागलपुर-विक्रमशिला सेतु पर सड़क मार्ग से आवागमन बंद होने के बाद गंगा के जलमार्ग से यात्रियों की आवाजाही बढ़ गई है। वहीं, जहान्वी चौक पर मोटरसाइकिलों के परिचालन पर रोक लगने से तीनटंगा करारी से कहलगांव के बीच फेरी सेवा पर लोगों की निर्भरता बढ़ गई है। इसी बीच यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने शुक्रवार शाम करीब पांच बजे नवगछिया अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सोनी कुमारी तीनटंगा करारी जहाज घाट पहुंचीं। निरीक्षण के दौरान जहाज पर कई यात्रियों को बिना जीवन रक्षक जैकेट के सफर करते देख पीजीआरओ नाराज हो गईं। उन्होंने मौके पर मौजूद […]

Naugachia: इस्माइलपुर में शिक्षकों की एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा चार से आठ तक के बच्चों की बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक दक्षता मजबूत करने पर जोर नवगछिया । इस्माइलपुर प्रखंड संसाधन केंद्र में शिक्षकों के लिए एकदिवसीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा चार से आठ तक के विद्यार्थियों की बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षता को सुदृढ़ करना था। इसके माध्यम से बच्चों की सीखने की क्षमता को पहचानने और उनकी आवश्यकता के अनुरूप शैक्षणिक सहयोग उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। कार्यशाला में प्रशिक्षक निभा कुमारी, गुरुचरण रजक और नवीन कुमार ने प्रधानाध्यापकों को विभिन्न शैक्षणिक विषयों पर जानकारी दी। उन्होंने बच्चों के सीखने के स्तर का आकलन करने तथा उनकी कमजोरियों और […]

Naugachia: महादेवपुर घाट के पास बांध में भीषण कटाव, एसपी ने लिया जायजा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम जारी, राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश नवगछिया। परवत्ता थाना क्षेत्र के महादेवपुर घाट के समीप शुक्रवार को बांध में तेज कटाव की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। सूचना मिलते ही नवगछिया के पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और कटाव से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया। प्रभावित क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद संबंधित पदाधिकारियों को स्थिति पर लगातार निगरानी रखने तथा प्रभावित लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों को तत्परता से संचालित करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने […]

Noimg

Naugachia: लौटती गंगा का कहर: महादेवपुर घाट और रेल बांध ध्वस्त, ऐतिहासिक ब्रह्म बाबा स्थान गंगा में समाया- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही नवगछिया । नवगछिया पुलिस जिले के खरीक प्रखंड स्थित राघोपुर में लौटती गंगा ने एक बार फिर अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार की शाम गंगा के तेज कटाव ने गंगा पार नवगछिया क्षेत्र के महादेवपुर घाट और राघोपुर पंचायत के छोटी अलालपुर के आसपास गंभीर स्थिति पैदा कर दी। स्थानीय लोगों के अनुसार, कटाव की चपेट में आकर शंकरपुर-राघोपुर रेलवे लाइन, महादेवपुर घाट और ऐतिहासिक ब्रह्म बाबा स्थान गंगा में समा गए हैं। रेलवे लाइन के पास बसे कई घर भी कटाव की भेंट चढ़ चुके हैं। भयभीत ग्रामीण अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भाग रहे हैं। ग्रामीणों का गुस्सा मंत्री ई शैलेन्द्र के दावे, जिला प्रशासन की चुप्पी और आपदा प्रबंधन […]

Bhagalpur: 11 अक्टूबर को धूमधाम से मनेगी अग्रसेन जयंती- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर जिला अग्रवाल सम्मेलन ने प्रेस वार्ता कर दी समारोह की जानकारी, देवी बाबू धर्मशाला में होगा आयोजन भागलपुर। भागलपुर जिला अग्रवाल सम्मेलन की ओर से 11 अक्टूबर को देवी बाबू धर्मशाला में अग्रसेन जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आयोजन की रूपरेखा और कार्यक्रमों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से 8 अक्टूबर को श्री गौशाला प्रशाल, भागलपुर में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता के दौरान सम्मेलन के प्रतिनिधियों ने अग्रसेन जयंती समारोह से जुड़ी तैयारियों और कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि आयोजन को व्यवस्थित और सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। समारोह में समाज के लोगों की भागीदारी को […]

Bhagalpur: पीरपैंती में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टेंपो और ट्रैक्टर में मारी टक्कर, पांच घायल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

रिफातपुर बासा के पास देर रात हुआ हादसा, दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर किया गया रेफर; वाहन छोड़कर फरार हुआ चालक भागलपुर। पीरपैंती थाना क्षेत्र के रिफातपुर बासा के पास देर रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से सड़क हादसा हो गया। काले रंग की स्कॉर्पियो ने बाराहाट की ओर जा रहे सीएनजी टेंपो और एक ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो चालक सहित पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों की पहचान टेंपो चालक दिलीप कुमार ठाकुर, रितेश कुमार, इरशाद अहमद, अकबर अंसारी और सागर कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पहले सीएनजी टेंपो और फिर ट्रैक्टर से […]

Noimg

Bhagalpur: मारवाड़ी कॉलेज के महिला प्रभाग का भवन खाली कराने की मांग, छात्र संगठन ने दिया धरना- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवनिर्मित भवन में नियमित पढ़ाई शुरू कराने की मांग को लेकर एसएसएआई का प्रदर्शन, प्राचार्य बोले—मामले के समाधान के लिए गठित की गई समिति भागलपुर। मारवाड़ी कॉलेज स्थित महिला प्रभाग के नवनिर्मित भवन को खाली कराकर वहां नियमित पठन-पाठन शुरू कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसएसएआई) के कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। संगठन ने कॉलेज और विश्वविद्यालय प्रशासन से छात्र-छात्राओं के हित में जल्द आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध एसएसएआई के अध्यक्ष लालू यादव ने कहा कि महिला प्रभाग के नवनिर्मित भवन में फिलहाल श्री मारवाड़ी पाठशाला समिति की वित्तीय समिति का कार्यालय संचालित हो रहा है। संगठन की मांग है कि कार्यालय को भवन से […]

Bhagalpur: भागलपुर में फर्जी शिक्षिका के नाम पर करीब 98 लाख के लेनदेन का मामला, छह नामजद, छह नामजद पर FIR, कंप्यूटर ऑपरेटर हिरासत में- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ एचआरएमएस पोर्टल पर फर्जी आईडी बनाकर वेतन और एरियर भुगतान का आरोप, डीएम के निर्देश पर चार सदस्यीय जांच समिति गठित। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। बिहार के भागलपुर शिक्षा विभाग में फर्जी शिक्षिका के नाम पर सरकारी राशि के भुगतान का मामला सामने आया है। ‘तनुश्री’ नाम की एक कथित शिक्षिका की पहचान एचआरएमएस पोर्टल पर दर्ज कर मई 2025 से वेतन भुगतान किए जाने का आरोप है। मामले में करीब 98 लाख रुपये के संदिग्ध वित्तीय लेनदेन की बात सामने आई है। जोगसर थाने में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर अविनाश राज को हिरासत में लिया है, जबकि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) शशि चंद चौधरी से भी पूछताछ किए जाने […]

Bhagalpur: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दिखेगी विक्रमशिला डॉल्फिन आश्रयणी की पहचान, वेबसाइट लॉन्च; गंगा किनारे के जीवन पर पुस्तिका जारी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ वन्यप्राणी सप्ताह-2026 के समापन पर सुंदरवन में कार्यक्रम, डॉल्फिन संरक्षण में स्थानीय लोगों की भागीदारी पर जोर; वनकर्मियों को कानून और बर्ड रिंगिंग का प्रशिक्षण प्रदीप विद्रोही भागलपुर। राष्ट्रीय जलीय जीव गांगेय डॉल्फिन के प्राकृतिक पर्यावास के रूप में प्रसिद्ध विक्रमशिला गांगेय डॉल्फिन आश्रयणी अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी पहचान मजबूत करेगी। वन्यप्राणी सप्ताह-2026 के समापन के अवसर पर गुरुवार को भागलपुर के सुंदरवन स्थित अरण्य विहार में आश्रयणी की आधिकारिक वेबसाइट का विधिवत प्रमोशन किया गया। इस मौके पर आश्रयणी की जैव-विविधता और गंगा किनारे के जीवन पर आधारित विशेष जानकारीपरक पुस्तिका का भी विमोचन हुआ।क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक एस. कुमारासामी ने हाइब्रिड मोड में बटन दबाकर वेबसाइट और पुस्तिका को जनहित में लोकार्पित किया। इस पहल का […]

Bhagalpur: विक्रमशिला सेतु बंद: एसडीआरएफ की नाव पर गूंजी किलकारी, प्रसूता ने दिया बच्चे को जन्म- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ 84 वर्षीय बीमार बुजुर्ग को भी मोटरबोट से कराया गया गंगा पार। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। विक्रमशिला सेतु बंद होने से भागलपुर और नवगछिया के बीच आवागमन में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बड़े जहाजों में भीड़ कष्टकर साबित हो रहा है। खासकर बीमार लोगों के लिए यह यात्रा दुखद साबित हो रहा है। शुक्रवार को एसडीआरएफ की नाव पर एक प्रसूता ने बच्चे को जन्म दिया। वहीं, प्रशासन की पहल पर 84 वर्षीय गंभीर रूप से बीमार बुजुर्ग को मोटरबोट से गंगा पार कराया गया। नाव पर सुरक्षित प्रसव: इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के जयमंगल टोला निवासी संगीता देवी जाह्नवी चौक घाट से बियाडा घाट पहुंची थीं। इसी दौरान उन्हें तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। एसडीआरएफ की नाव […]