Naugachia: देसी कट्टे से फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

युवक ने हथियार लोड कर किया फायर, एसपी बोले- पहचान कर कार्रवाई शुरू नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत इस्माइलपुर थाना क्षेत्र से एक युवक का देसी कट्टे के साथ फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि जीएस न्यूज़ नहीं करता हैं । वहीं नवगछिया पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो फेसबुक पर “नीरज गोस्वामी” नामक आईडी से साझा किया गया है। वीडियो में एक युवक खुलेआम देसी कट्टा लहराते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि युवक पहले […]

Naugachia: बीच-बचाव करने पहुंचे युवक की जमकर पिटाई, इलाज के दौरान मौत-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत छोटी परवत्ता पंचायत के जयमंगल टोला गांव में मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान योगेंद्र मंडल के पुत्र संदीप कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। परिजनों के अनुसार 25 मई की रात गांव के समीप जहान्वी चौक पर कुछ युवकों के बीच विवाद और मारपीट हो रही थी। बताया जा रहा है कि स्वर्गीय भूमि मंडल के पुत्र संगम कुमार तथा प्रमोद मंडल के पुत्र गौतम कुमार और अंकित कुमार के […]

Naugachia: ट्रैफिक ड्यूटी में ‘रीलबाजी’! वर्दीधारी सिपाही का वीडियो वायरल-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

ऑटो चालकों को कैमरे के सामने धमकाता दिखा जवान, एसपी बोले- होगी जांच नवगछिया में एक वर्दीधारी सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सिपाही सूट-बूट पहनकर ऑटो चालकों को कैमरे के सामने कथित तौर पर धमकाता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल गर्म हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सिपाही धनंजय पासवान एक ऑटो चालक को कैमरे की तरफ देखने के लिए कहता है और चालान काटने की चेतावनी देता सुनाई पड़ता है। वीडियो में वह यह भी कहता दिख रहा है कि “कोई भी कैमरे से बच नहीं सकता।” बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो स्वयं संबंधित […]

Noimg

Naugachia: अकीदत और भाईचारे के साथ मनाई गई बकरीद-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को दी मुबारकबाद नवगछिया । मुस्लिम समुदाय का प्रमुख पर्व ईद-उल-अजहा (बकरीद) नवगछिया में धार्मिक आस्था, भाईचारे और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने विशेष नमाज अदा कर देश में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार ईद-उल-अजहा का पर्व 12वें महीने की 10वीं तारीख को मनाया जाता है। यह त्योहार रमजान के लगभग 70 दिन बाद आता है और इसे कुर्बानी के पर्व के रूप में जाना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार यह दिन त्याग, समर्पण और इंसानियत का संदेश देता है। साथ ही यह वार्षिक हज यात्रा के समापन का भी प्रतीक माना जाता […]

Noimg

Bhagalpur: पीरपैंती में द्विदिवसीय संतमत सत्संग का भव्य समापनGS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पीरपैंती । पीरपैंती सहारा कॉलोनी स्थित रेशमी अनुजालय परिसर में आयोजित द्विदिवसीय संतमत सत्संग का गुरुवार को भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम का समापन सहरसा वाले स्वामी निर्मलानन्द जी महाराज के अंतिम उपदेश और आशीर्वचन के साथ संपन्न हुआ। सत्संग में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही और पूरा परिसर भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम का सफल संचालन मलिकपुर पीरपैंती लक्ष्मी नारायण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनुज कुमार पासवान के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान संत-महात्माओं के सान्निध्य और आध्यात्मिक प्रवचनों का लाभ उठाने के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचे। सत्संग में लालू पासवान, लक्ष्मण दास, शिवदास, हेगुरु, नीतू कुमारी, रेशमी कुमारी, श्रीमती देवी और गोपाल मंडल द्वारा प्रस्तुत भजनों ने श्रद्धालुओं को […]

Noimg

Bhagalpur: पीरपैंती में द्विदिवसीय संतमत सत्संग का भव्य समापनGS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पीरपैंती । पीरपैंती सहारा कॉलोनी स्थित रेशमी अनुजालय परिसर में आयोजित द्विदिवसीय संतमत सत्संग का गुरुवार को भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम का समापन सहरसा वाले स्वामी निर्मलानन्द जी महाराज के अंतिम उपदेश और आशीर्वचन के साथ संपन्न हुआ। सत्संग में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही और पूरा परिसर भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम का सफल संचालन मलिकपुर पीरपैंती लक्ष्मी नारायण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनुज कुमार पासवान के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान संत-महात्माओं के सान्निध्य और आध्यात्मिक प्रवचनों का लाभ उठाने के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचे। सत्संग में लालू पासवान, लक्ष्मण दास, शिवदास, हेगुरु, नीतू कुमारी, रेशमी कुमारी, श्रीमती देवी और गोपाल मंडल द्वारा प्रस्तुत भजनों ने श्रद्धालुओं को […]

Noimg

Bhagalpur: सबौर के ममलखा में सांसद अजय मंडल ने लिया कटावरोधी कार्यों का जायजा-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

10 करोड़ की योजना का किया निरीक्षण, अधिकारियों को गुणवत्ता और समयसीमा का दिया निर्देश भागलपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अजय कुमार मंडल ने सबौर प्रखंड अंतर्गत ममलखा पंचायत के चायचक से ममलखा तक चल रहे बाढ़ कटावरोधी कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, भागलपुर की ओर से लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से कराए जा रहे इस महत्वपूर्ण कार्य का सांसद ने गहनता से जायजा लिया और निर्माण कार्य की गुणवत्ता की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान सांसद अजय कुमार मंडल ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि कटावरोधी कार्य निर्धारित मानकों और गुणवत्ता के अनुरूप तय समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि बाढ़ और कटाव से प्रभावित क्षेत्रों में हो […]

Noimg

Bhagalpur: भागलपुर में हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मनाई गई बकरीद-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

मस्जिदों और ईदगाहों में उमड़ी नमाजियों की भीड़, अमन-चैन की मांगी दुआ भागलपुर जिले में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व पारंपरिक उत्साह, धार्मिक आस्था और आपसी भाईचारे के माहौल में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। गुरुवार की सुबह शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक ईद की रौनक देखने को मिली। जिले की विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में मुस्लिम समाज के लोगों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां लोगों ने सामूहिक रूप से बकरीद की विशेष नमाज अदा कर देश और समाज में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी। सुबह से ही लोग नए वस्त्र पहनकर मस्जिदों और ईदगाहों की ओर जाते नजर आए। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी और आपसी प्रेम, सौहार्द एवं […]

Noimg

Bhagalpur: भागलपुर में धार्मिक आस्था और सौहार्द के साथ मनाई गई बकरीद-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

मस्जिदों और ईदगाहों में उमड़ी नमाजियों की भीड़, अमन-चैन की मांगी दुआ भागलपुर में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व धार्मिक आस्था, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। सुबह से ही शहर के विभिन्न इलाकों में उत्सवी माहौल देखने को मिला। शहर की प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पहुंचकर बकरीद की विशेष नमाज अदा की। कर्णगढ़, बरहपुरा, भीखनपुर, शाह मार्केट समेत शहर के विभिन्न क्षेत्रों की मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। नमाज के दौरान लोगों ने देश में अमन-चैन, आपसी भाईचारे, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों के आसपास लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। नए कपड़ों में बच्चे, बुजुर्ग और […]

Noimg

Bhagalpur: बिजली संकट से फूटा लोगों का गुस्सा, रेलवे अंडरपास के पास सड़क जाम-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

72 घंटे से बिजली गुल, पेयजल संकट से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन भागलपुर । भागलपुर के नाथनगर प्रखंड अंतर्गत रामपुर खुर्द पंचायत में लगातार 72 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप रहने के कारण लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज बिजली उपभोक्ताओं ने रेलवे अंडरपास के समीप करीब एक घंटे तक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि पिछले तीन दिनों से इलाके में बिजली नहीं रहने के कारण पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। लोगों को जनरेटर के सहारे पानी की टंकी भरवानी पड़ रही है, जिस पर 500 से 1000 रुपये तक खर्च करना पड़ रहा है। लगातार बिजली बाधित रहने से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों […]