5
(1)

ईस्ट जोन को 41 रन से हराया, आदर्श कुमार बने मैन ऑफ द मैच

नवगछिया। नॉर्थ बिहार क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में राजेंद्र कॉलोनी मैदान, नवगछिया में आयोजित नवगछिया टी-10 सॉफ्टबॉल क्रिकेट लीग में रोमांचक मुकाबले जारी हैं। प्रतियोगिता के पांचवें मुकाबले में साउथ जोन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईस्ट जोन को 41 रन से पराजित किया।

टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ जोन की टीम ने निर्धारित ओवरों में 86 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से आदर्श कुमार ने 30 रन और गौरव माही ने 26 रन की उपयोगी पारी खेली। ईस्ट जोन की ओर से कुणाल और राणा ने दो-दो विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ईस्ट जोन की टीम साउथ जोन के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 45 रन ही बना पाई। ईस्ट जोन की ओर से राजदीप ने 12 रन और केशव ने 10 रन बनाए। साउथ जोन की ओर से गौरव माही ने तीन विकेट, अनुराग ने तीन विकेट और टिंकू ने दो विकेट लेकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस तरह साउथ जोन ने मुकाबला 41 रन से अपने नाम कर लिया।

शानदार बल्लेबाजी के लिए आदर्श कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।

मौके पर नॉर्थ बिहार क्रिकेट एकेडमी के निदेशक सह संयोजक घनश्याम प्रसाद, नवगछिया क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष सरोज झा, अखिलेश पांडे, सचिव राजेश कुमार राजू, स्टार पशु आहार के संचालक सह शिक्षक सुबोध कुमार, आयोजन अध्यक्ष डॉ. अनंत विक्रम सहित केडी भाई मौजूद रहे।

मैच में अंपायर की भूमिका अनुराग साह और औरंगजेब ने निभाई, जबकि बाला ने स्कोरर की जिम्मेदारी संभाली।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: