Bhagalpur: भागलपुर में घर के अंदर चल रही थी ‘मिनी गन फैक्ट्री’, STF के छापे में बड़ा खुलासा, 5 गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ शाहकुंड के हरनाथ गांव में हथियार बनाने का अड्डा बेनकाब, बड़ी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार और मशीनें बरामद; दो मुख्य आरोपी फरार। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। भागलपुर पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शाहकुंड थाना क्षेत्र के हरनाथ गांव में संचालित एक मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। संयुक्त छापेमारी में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि फैक्ट्री संचालक समेत दो आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हरनाथ गांव निवासी मो. रिजवान अपने घर में अवैध हथियार बनाने का कारोबार चला रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी […]

Bhagalpur: अब सूखे से नहीं हारेगा किसान! BAU का ‘सबौर आदित्य’ धान कम पानी में देगा 33% तक अधिक पैदावार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ जल संकट और जलवायु परिवर्तन के इस दौर में ‘सबौर आदित्य’ जैसी धान की किस्में खेती का भविष्य बदल सकती हैं। कम पानी में अधिक उपज देने की इसकी क्षमता न केवल किसानों की लागत घटा सकती है, बल्कि देश की खाद्य सुरक्षा को भी नई मजबूती प्रदान कर सकती है। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। बदलते मौसम, घटते भूजल स्तर और सिंचाई की बढ़ती लागत के बीच बिहार कृषि विश्वविद्यालय (BAU), सबौर के वैज्ञानिकों ने धान की एक ऐसी नई किस्म विकसित की है, जो किसानों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है। ‘सबौर आदित्य’ नामक यह जलवायु-अनुकूल धान की किस्म कम पानी में भी बेहतर उत्पादन देने में सक्षम है। केंद्रीय प्रभेद चयन समिति ने इसे देश के 15 […]

Purnia: रूपौली में आयोजित हुई ‘सखी वार्ता’, महिलाओं और किशोरियों को अधिकारों व सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश एवं मार्गदर्शन में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को पूर्णिया जिले के रूपौली प्रखंड में ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सुगंधा शर्मा के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं एवं किशोरियों को सामाजिक कुरीतियों, महिला अधिकारों, सरकारी योजनाओं तथा आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY), मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (MKUY) तथा 181 महिला हेल्पलाइन के व्यापक प्रचार-प्रसार और योजनाओं के लाभ से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं किशोरियों को बाल विवाह उन्मूलन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, लैंगिक हिंसा, दहेज […]

Purnia: श्रावणी महोत्सव को लेकर सेवा शिविर की तैयारियां तेज, गुलाबबाग में हुई बैठक- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। आगामी श्रावणी महोत्सव के अवसर पर गुलाबबाग पूर्णिया सेवा शिविर (विश्वकर्मा नगर, कटोरिया) के सफल संचालन को लेकर शनिवार को गुलाबबाग स्थित पाट व्यवसाय भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी बबलू भगत ने की। बैठक में श्रावणी मेले के दौरान सेवा शिविर के संचालन, विधि-व्यवस्था, शिवभक्तों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा सेवा कार्यों को व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि पूरे सावन माह के दौरान प्रतिदिन करीब 3,000 से 4,000 कांवरियों के लिए निःशुल्क भोजन, शुद्ध पेयजल, विश्राम, प्राथमिक उपचार तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा शिविर के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न समितियों का […]

Purnia: टीबी मुक्त भारत अभियान: पूर्णिया में टीबी मरीजों को वितरित की गई पोषण किट- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

सांसद पप्पू यादव ने भी किया सहयोग पूर्णिया। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत शनिवार को समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में टीबी से पीड़ित मरीजों के बीच पौष्टिक आहार किट का वितरण किया गया। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश एवं सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन ने भी मरीजों को पोषण किट प्रदान कर अभियान में सहयोग किया। कार्यक्रम का आयोजन जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक के अवसर पर किया गया। इस दौरान सांसद ने चिन्हित 20 से अधिक टीबी मरीजों को पोषण किट उपलब्ध कराते हुए कहा कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी से लड़ाई में दवा के साथ पौष्टिक आहार भी बेहद जरूरी […]

Purnia: पूर्णिया में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में उमड़ी छात्रों की भीड़- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

इमरान प्रतापगढ़ी ने शिक्षा, पेपर लीक और रोजगार के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा पूर्णिया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के देशव्यापी अभियान के तहत शनिवार को पूर्णिया के ऑडिटोरियम में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के पूर्णिया जिला अध्यक्ष मोहम्मद अली अहमद खान के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद एवं कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में सीमांचल के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता तथा कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत छात्र-छात्राओं के साथ संवाद से हुई। इमरान प्रतापगढ़ी ने मंच से कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ किसी राजनीतिक सभा का नहीं, बल्कि छात्रों […]

Purnia: विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ की पहल से गर्भवती महिला को समय पर मिला रक्त- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी के नेतृत्व में मानव सेवा की मिसाल पूर्णिया। विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने एक बार फिर मानव सेवा का परिचय देते हुए एक जरूरतमंद गर्भवती महिला को समय पर रक्त उपलब्ध कराकर उसकी जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संगठन की तत्परता से ऑपरेशन से पूर्व महिला को आवश्यक ओ पॉजिटिव रक्त उपलब्ध कराया गया। जानकारी के अनुसार, पूर्णिया के नेवालाल चौक निवासी रुसी कुमारी को ऑपरेशन से पहले चिकित्सकों ने तत्काल ओ पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता बताई। इसकी सूचना संगठन के पूर्णिया जिला गौ रक्षा प्रमुख नवीन कुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी को दी। सूचना मिलते ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर संगठन सक्रिय हो गया और तत्काल रक्तदाता की व्यवस्था की गई। […]

Naugachia: 303.75 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो व बाइक जब्त; ₹91,720 नकद बरामद- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया । पुलिस जिला नवगछिया के पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के निर्देश पर शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गोपालपुर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 303.75 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो और लाइनर के रूप में इस्तेमाल की जा रही एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। आरोपितों के पास से 91,720 रुपये नकद तथा दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि झल्लूदास टोला से मकंदपुर चौक की ओर उजले रंग की स्कॉर्पियो में भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के सत्यापन […]

Naugachia: गोसाईंगांव चौक के समीप दो हाइवा की आमने-सामने टक्कर, चालक केबिन में फंसा, ग्रामीणों ने बचाया-  GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाईंगांव चौक से कुछ दूरी पर नवगछिया–तिनटंगा करारी पीडब्ल्यूडी सड़क पर शुक्रवार को दो हाइवा वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में एक हाइवा का चालक केबिन में फंस गया, जिसे स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार, नवगछिया की ओर से आ रहे हाइवा के चालक सुबोध कुमार का वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक केबिन में फंस गया। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और केबिन को तोड़कर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं। घायल चालक सुबोध कुमार ने बताया कि […]

Naugachia: युवक ने खुद को मारी गोली, मौके पर ही मौत; गांव में पसरा मातम- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया पुलिस जिले के बिहपुर थाना क्षेत्र स्थित दुधैला गांव में शुक्रवार को एक युवक ने खुद को गोली मारकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। गोली युवक के दाहिने कान के पास कनपटी पर लगी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल –घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घर के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम का माहौल है। घटना के बाद से स्थानीय लोग भी स्तब्ध हैं। सूचना मिलते ही बिहपुर थाना पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। शव […]