5
(1)

तेतरी गांव में अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी किशोरी, संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा

नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी गांव में घर की छत से गिरने से 14 वर्षीय किशोरी घायल हो गई। घायल किशोरी की पहचान तेतरी गांव निवासी संतोष रजक की पुत्री पल्लवी कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।

बताया गया कि पल्लवी कुमारी घर की छत पर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर गई। छत से गिरने के कारण किशोरी को गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद परिजन आनन-फानन में घायल पल्लवी को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने किशोरी का प्राथमिक उपचार किया। परिजन घटना के बाद उसकी स्थिति को लेकर चिंतित हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: