5
(1)

@ समाहरणालय के मुख्य द्वार पर कांग्रेस व महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन।

प्रदीप विद्रोही

भागलपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर गुरुवार को भागलपुर जिला समाहरणालय के मुख्य द्वार पर कांग्रेस एवं महागठबंधन के दलों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी की मांग को लेकर नारे लगाए।

प्रदर्शन से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जुलूस भागलपुर के पूर्व विधायक अजीत शर्मा के आवास स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय से निकला। जुलूस कचहरी चौक पहुंचा, जहां कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने जिला समाहरणालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया।

राहुल गांधी के समर्थन में लगाए नारे:

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रतिनिधि डॉ. अभय आनंद ने कहा कि राहुल गांधी वोट चोरी के मुद्दे को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक ज्ञानेश कुमार को पद से बर्खास्त नहीं किया जाता।डॉ. आनंद ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को लेकर अपना विरोध दर्ज करा रही है।

प्रदर्शन में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रतिनिधि डॉ. अभय आनंद, सोइन अंसारी, ज्योति यादव, इंजीनियर रवि कुमार, मीनाक्षी रॉयल, अरविंद झा, शिव शंकर सिन्हा, बंटी कुमार दास, नजाहत अंसारी, जुम्मन अंसारी, जाबीर अंसारी और सैफुल्लाह अंसारी सहित कांग्रेस एवं महागठबंधन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: