Naugachia: इस्माईलपुर प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण, जिला परिषद अध्यक्ष ने व्यवस्था सुधार के दिए सख्त निर्देश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया । भागलपुर जिला परिषद अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल ने शुक्रवार सुबह इस्माईलपुर प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली का जायजा लिया और कई अनियमितताओं पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला परिषद अध्यक्ष ने उपस्थिति पंजी एवं स्टाफ रजिस्टर की गहन जांच की। जांच में बायोमेट्रिक उपस्थिति व्यवस्था में खामियां सामने आने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सात दिनों के भीतर हर हाल में बायोमेट्रिक उपस्थिति मशीन को दुरुस्त कराया जाए, ताकि सभी कर्मियों की उपस्थिति नियमित एवं पारदर्शी ढंग से दर्ज हो सके। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने, नियमित रूप से बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज […]

Naugachia: छात्रहित सर्वोपरि, परीक्षा रद्द करने के बजाय दोषियों पर हो कार्रवाई : एबीवीपी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

जी.बी. कॉलेज की मूलभूत समस्याओं को लेकर प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन नवगछिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की नवगछिया नगर इकाई ने जी.बी. कॉलेज में परीक्षा के दौरान एक छात्रा द्वारा वीडियो बनाए जाने की घटना के बाद परीक्षा रद्द किए जाने की चर्चाओं का विरोध करते हुए छात्रहित में परीक्षा निरस्त नहीं करने की मांग की है। परिषद ने कहा कि यदि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए, लेकिन हजारों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। इसी मांग को लेकर एबीवीपी के प्रतिनिधिमंडल ने जी.बी. कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि किसी एक छात्र या परीक्षा […]

Naugachia: नवगछिया की बेटी साक्षी भारती बनीं ग्रामीण विकास पदाधिकारी, ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने किया सम्मानित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। नवगछिया की बेटी साक्षी भारती ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा उत्तीर्ण कर ग्रामीण विकास पदाधिकारी (Rural Development Officer) बनने का गौरव हासिल किया है। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता पर एसपीएस ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र में अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी एवं मुख्य प्रशिक्षक जेम्स फाइटर के नेतृत्व में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने साक्षी भारती का अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मान किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों और उपस्थित लोगों ने उनकी सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए साक्षी भारती ने खिलाड़ियों और युवाओं को सफलता का मंत्र देते हुए कहा कि हर दिन अपना लक्ष्य तय करें और उसी दिन उसे पूरा करने […]

Naugachia: नवगछिया की नतिनी ख्वाइश शर्मा का हुआ भव्य सम्मान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया की नतिनी एवं अंतरराष्ट्रीय शूटर ख्वाइश शर्मा ने जर्मनी में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर न सिर्फ नवगछिया और बिहार, बल्कि पूरे देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मारवाड़ी युवा मंच, नवगछिया जागृति शाखा द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया। ख्वाइश शर्मा, नवगछिया के सुप्रसिद्ध समाजसेवी एवं श्याम बाबा के परम भक्त स्वर्गीय मदन बाबा महाराज की नतिनी हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे नवगछिया में गर्व और खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नवगछिया की बेटी ने जिस तरह अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है, वह पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है। जर्मनी में आयोजित विश्वस्तरीय […]

Bhagalpur: बाल विवाह रोकथाम को लेकर पीरपैंती में अहम बैठक, जनजागरूकता अभियान तेज करने पर जोर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। बाल विवाह पर प्रभावी रोक लगाने और जनजागरूकता अभियान को सशक्त बनाने के उद्देश्य से पीरपैंती प्रखंड मुख्यालय स्थित ट्रायसम भवन में अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण चंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिमन्यु कुमार के निर्देश पर किया गया। इसमें प्रखंड एवं पंचायत स्तर के पदाधिकारियों के साथ प्रमुख रश्मि कुमारी, पंचायत समिति सदस्य, सभी मुखिया, सरपंच, पंचायत सचिव, थाना प्रभारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निलेश कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. छोटे लाल, कल्याण पदाधिकारी, जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक जाहिद इमाम, महिला पर्यवेक्षिका, विकास मित्र, जीविका सीएलएफ की दीदियां, काजी, पुजारी, डीजे संचालक एवं विवाह भवन संचालक सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी […]

Bhagalpur: सुल्तानगंज में महिला लिपिक पर फायरिंग, बाल-बाल बचीं; बाइक सवार दो बदमाश फरार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र स्थित साधु बाबा स्थान के समीप शुक्रवार को बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने कटहरा हाई स्कूल की लिपिक रंजु कुमारी पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली उन्हें नहीं लगी और वह बाल-बाल बच गईं। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, रंजु कुमारी नारायणपुर गांव से टोटो पर सवार होकर कटहरा हाई स्कूल जा रही थीं। जैसे ही टोटो साधु बाबा स्थान के समीप पहुंचा, दो बाइक सवार बदमाशों ने टोटो को रोक लिया और उन पर लगातार दो गोलियां चला दीं। किसी तरह उन्होंने अपनी जान बचाई, जबकि हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद रंजु कुमारी कटहरा हाई […]

Bhagalpur: भागलपुर में दिनदहाड़े झपटमारी, बच्चे के गले से सोने का लॉकेट छीना; एक आरोपी पकड़ाया, दूसरा फरार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। शहर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के लोहिया पुल का है, जहां दिनदहाड़े झपटमारों ने एक बच्चे के गले से सोने का लॉकेट छीन लिया। घटना के बाद लोगों की मदद से एक आरोपी को पकड़ लिया गया, जबकि उसका साथी लॉकेट लेकर फरार हो गया। पीड़िता ब्यूटी कुमारी, निवासी मकरमडी, ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ डॉक्टर को दिखाने आई थीं। इसी दौरान लोहिया पुल पर भीड़ का फायदा उठाकर दो युवक उनके पास पहुंचे। एक बदमाश ने बच्चे के गले से सोने का लॉकेट काटकर अपने साथी को दे दिया। दूसरा आरोपी लॉकेट लेकर मौके से भाग निकला। घटना के बाद ब्यूटी कुमारी ने साहस […]

Bhagalpur: जगदीशपुर में 99 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार, बाइक जब्त- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के भागलपुर–दुमका मुख्य मार्ग स्थित अस्पताल चौक के समीप पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 99 बोतल विदेशी शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। हालांकि, पुलिस को देखकर तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा। जानकारी के अनुसार, झारखंड की ओर से एक तस्कर मोटरसाइकिल पर विदेशी शराब की खेप लेकर भागलपुर की ओर आ रहा था। अस्पताल चौक के पास पुलिस वाहन को देखकर वह घबरा गया। इसी दौरान उसकी बाइक पुलिस वाहन से टकरा गई, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद तस्कर बाइक और शराब छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मोटरसाइकिल की तलाशी ली, जिसमें करीब 19 लीटर (99 बोतल) विदेशी शराब बरामद हुई। बरामद शराब और बाइक […]

Bhagalpur: 400 से 1100 रुपये हुई पेंशन, भागलपुर के 2.70 लाख बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के खातों में पहुंचे 40.89 करोड़ रुपये- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। बिहार सरकार के पेंशन उत्सव के मौके पर भागलपुर जिले के 2.70 लाख से अधिक सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के बैंक खातों में बढ़ी हुई पेंशन राशि भेजी गई। जून माह की पेंशन के रूप में कुल 40 करोड़ 89 लाख 38 हजार 400 रुपये सीधे डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित किए गए।पेंशन राशि 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये प्रतिमाह किए जाने के बाद जिले में लाभार्थियों के बीच उत्साह देखने को मिला। वृद्धजनों, विधवाओं और दिव्यांगजनों ने इसे अपने जीवन में राहत देने वाला फैसला बताया। उनका कहना था कि अब दवा, भोजन और अन्य जरूरी खर्चों को पूरा करना पहले की तुलना में आसान होगा।भागलपुर समाहरणालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अपर समाहर्ता-सह-प्रभारी […]

Bhagalpur: सिर्फ नालंदा नहीं, विक्रमशिला भी भारत की ज्ञान-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

गाथा का स्वर्णिम अध्याय, रफ्तार अभी भी धीमी @ विश्व को ज्ञान देने वाला महाविहार आज भी पहचान की प्रतीक्षा में; केंद्रीय विश्वविद्यालय की निर्माण से बदलेगी तस्वीर? प्रदीप विद्रोही भागलपुर। अंग की ऐतिहासिक धरती पर गंगा किनारे बसे विक्रमशिला महाविहार की पहचान आज भी नालंदा की चमक के पीछे धुंधली दिखाई देती है। कभी तिब्बत, नेपाल, श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व एशिया तक भारतीय ज्ञान की ज्योति पहुंचाने वाला यह विश्वविख्यात विश्वविद्यालय आज अपने गौरव की पुनर्स्थापना की राह देख रहा है।जब देश अपनी प्राचीन शिक्षा परंपरा को वैश्विक मंच पर स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तब विशेषज्ञों का मानना है कि केवल नालंदा को केंद्र में रखकर भारत के बौद्धिक इतिहास की पूरी तस्वीर नहीं देखी […]