
@ सर्वसम्मति से हुआ चयन, पदाधिकारियों ने दी बधाई और शुभकामनाएं।
प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। मानस सत्संग सद्भावना समिति, भागलपुर की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को समिति के अध्यक्ष मृत्युंजय प्रसाद सिंह के आवास पर उनकी अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समिति के पदाधिकारियों की मौजूदगी में सुश्री अर्पणा कुमारी को सर्वसम्मति से समिति का उपाध्यक्ष चुना गया।
बैठक में समिति के अध्यक्ष मृत्युंजय प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिन्हा, महामंत्री श्वेता सिंह तथा नवनियुक्त उपाध्यक्ष अर्पणा कुमारी उपस्थित रहीं।
अर्पणा कुमारी के उपाध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से चयन के बाद समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि उनके अनुभव और सक्रिय सहभागिता से समिति के सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों को और गति मिलेगी।

बैठक के दौरान समिति की गतिविधियों तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। नवनियुक्त उपाध्यक्ष अर्पणा कुमारी ने समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने की बात कही।
















