Bhagalpur: कहलगांव से उठा हरित विकास का नया विमर्श: एसएसवी कॉलेज की राष्ट्रीय संगोष्ठी में ‘सर्कुलर और हाइड्रोजन अर्थव्यवस्था’ पर मंथन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा संकट और संसाधनों के बढ़ते दोहन के बीच बिहार के कहलगांव से सतत विकास का एक महत्वपूर्ण संदेश सामने आया। शंकर साह विक्रमशिला महाविद्यालय (एस.एस.वी. कॉलेज), कहलगांव में शुक्रवार को “Advancing Sustainability Through Circular and Hydrogen Economy: Challenges and Innovative Solutions” विषय पर दो दिवसीय बहुविषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी का भव्य शुभारंभ हुआ। इस आयोजन ने न केवल शिक्षा और शोध जगत के विशेषज्ञों को एक मंच पर एकत्र किया, बल्कि भविष्य की हरित अर्थव्यवस्था और ऊर्जा सुरक्षा को लेकर गंभीर विमर्श की दिशा भी तय की।महाविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) द्वारा इंडियन केमिकल सोसाइटी (भागलपुर चैप्टर) एवं एग्रो-इकोनॉमिक रिसर्च सेंटर, भागलपुर (भारत सरकार) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह संगोष्ठी 10 एवं […]

Bhagalpur: भागलपुर का ‘कैंसर गांव’! बढ़ते मरीजों ने बढ़ाई- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

चिंता, अब हर घर के पानी की जांच की उठी मांग @ भागलपुर स्थित सबौर के सुल्तानपुर भिट्ठी गांव में कैंसर के बढ़ते मामलों से दहशत। दूषित पानी और पर्यावरण पर उठ रहे सवाल, इलाज की कमी ने संकट को और गहरा किया। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। भागलपुर जिले का कहलगांव कभी तपोभूमि और तापभूमि के नाम से जाना जाता था, लेकिन समय के साथ इसे ‘कैंसरभूमि’ के रूप में भी पहचान मिलने लगी। यहां ब्लड कैंसर, मसूड़े का कैंसर, स्तन कैंसर और गर्भाशय कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से कई लोगों की मौत हो चुकी है। मौत का यह सिलसिला आज भी जारी है। वजहें ढूंढने का सरकारी प्रयास शून्य है। फिलहाल, जिले का सबौर प्रखंड भी ऐसे ही गंभीर स्वास्थ्य […]

Saharsa: सहरसा: वज्रपात की चपेट में आने से महिला व बालक की मौत, गांव में पसरा मातम- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

सहरसा जिले में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला और एक बालक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, बारिश के दौरान दोनों वज्रपात की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। प्रशासन […]

Saharsa: सहरसा: मुख्य सचिव ने नगर विकास व विद्युत विभाग की योजनाओं की समीक्षा, समय पर कार्य पूरा करने का निर्देश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

सहरसा में नगर विकास एवं आवास विभाग तथा ऊर्जा (विद्युत) विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति को लेकर मुख्य सचिव ने समीक्षा बैठक की। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने विकास परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति, लंबित कार्यों और निर्धारित समयसीमा की जानकारी दी। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को सभी योजनाओं को तय समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। साथ ही परियोजनाओं की नियमित निगरानी करते हुए आने वाली समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया। समीक्षा के दौरान शहरी विकास, सड़क, जलनिकासी, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और विद्युत आपूर्ति से जुड़ी योजनाओं की […]

Purnia: कटिहार में 2,750 लीटर नकली पेट्रोल बरामद, स्मैक तस्कर की निशानदेही पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

कटिहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2,750 लीटर नकली पेट्रोल बरामद किया है। यह कार्रवाई एक स्मैक तस्कर की निशानदेही पर की गई, जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर अवैध कारोबार का खुलासा किया। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पूरे नेटवर्क की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार, स्मैक तस्कर से पूछताछ के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने एक ठिकाने पर छापा मारा। तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में नकली पेट्रोल बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि इस ईंधन की आपूर्ति विभिन्न क्षेत्रों में की जा रही थी। छापेमारी के दौरान मौके से पेट्रोल बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और अन्य सामग्री भी बरामद […]

Purnia: बहादुरगंज में दर्दनाक हादसा, नाइट ड्यूटी कर रहे प्राइवेट गार्ड को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

किशनगंज जिले के बहादुरगंज में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में नाइट ड्यूटी कर रहे एक प्राइवेट गार्ड की मौत हो गई। ड्यूटी के दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, गार्ड अपनी निर्धारित ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल […]

Purnia: पूर्णिया में 12 जुलाई को होगी अवर निरीक्षक मद्य निषेध भर्ती परीक्षा, 8 केंद्रों पर 3,625 अभ्यर्थी होंगे शामिल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया । बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में “अवर निरीक्षक मद्य निषेध” पद पर नियुक्ति के लिए 12 जुलाई 2026 (रविवार) को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। परीक्षा एकल पाली में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित होगी। जिला मुख्यालय के 8 परीक्षा केंद्रों पर कुल 3,625 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में जिलाधिकारी अंशुल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन की संयुक्त अध्यक्षता में केंद्राधीक्षकों, दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी अधिकारियों को समय पर परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने, […]

Purnia: पूर्णिया जिले के 2.78 लाख से अधिक पेंशनधारियों के खाते में जून माह की पेंशन राशि हस्तांतरित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। बिहार सरकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत शुक्रवार को पूर्णिया जिले के 2 लाख 78 हजार 565 पेंशनधारियों के बैंक खातों में जून 2026 की पेंशन राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण प्रणाली के माध्यम से हस्तांतरित की गई। इस अवसर पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला मुख्यालय स्थित राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र में किया गया, जिसमें जिला प्रशासन के अधिकारी, सामाजिक सुरक्षा कोषांग के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में पेंशनधारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार एवं उप विकास आयुक्त अंजनी कुमार सहित सामाजिक सुरक्षा कोषांग और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को उनके बैंक खातों में पेंशन राशि हस्तांतरित किए जाने […]

Purnia: सेवा-संवाद-समाधान कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

30 आवेदनों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश पूर्णिया। जिला मुख्यालय स्थित प्रज्ञान सभागार में शुक्रवार को सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के अंतर्गत आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने आम लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम के दौरान प्राप्त आवेदनों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला प्रशासन द्वारा संचालित “सबका सम्मान-जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत आयोजित इस जनसुनवाई में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित कुल 30 आवेदन जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए। प्रत्येक आवेदन का गहन अवलोकन करने के बाद जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से […]

Purnia: छात्रों से संवाद करेंगे कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी, अधिकाधिक सहभागिता की अपील- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

कटिहार। कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी सीमांचल दौरे के क्रम में छात्रों के साथ संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं कटिहार प्रभारी बिजेंद्र यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर छात्र-छात्राओं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। बिजेंद्र यादव ने कहा कि छात्रों की समस्याओं, शिक्षा व्यवस्था, युवाओं के भविष्य तथा उनके अधिकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर खुला संवाद आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की बात सुनना, उनके सुझाव प्राप्त करना तथा शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श करना है। उन्होंने कहा कि […]