Noimg

PURNIA:बकरीद को लेकर जिला शांति समिति की बैठक, प्रशासन पूरी तरह सतर्क-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था पूर्णिया। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त सह प्रभारी जिला पदाधिकारी अंजनि कुमार एवं पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत ने संयुक्त रूप से समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में की। बैठक में बताया गया कि ईद-उल-जोहा (बकरीद) का पर्व 28 एवं 29 मई तक मनाया जाएगा। प्रशासन द्वारा पर्व को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा सामान्य स्थिति होने तक प्रतिनियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में तैनात रहेंगे। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में शांति, भाईचारा एवं सामाजिक […]

Noimg

PURNIA:जनगणना 2027 के प्रथम चरण कार्यों का निरीक्षण, कार्य मिला संतोषजनक-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

कसबा नगर पंचायत एवं ग्रामीण क्षेत्र में प्रगणकों के कार्यों की हुई जांच पूर्णिया। भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत चल रहे मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य का निरीक्षण जनगणना कार्य निदेशालय, बिहार, पटना द्वारा नामित निरीक्षण पदाधिकारी संजीव कुमार ने किया। निरीक्षण के दौरान पूर्णिया जिले के कसबा नगर पंचायत एवं कसबा ग्रामीण क्षेत्र के कई प्रगणकों के कार्यों की औचक स्थलीय जांच एवं पर्यवेक्षण किया गया। जांच में कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक पाया गया। निरीक्षण के क्रम में प्रगणकों के मोबाइल में दर्ज आंकड़ों का संबंधित गृहस्वामियों से पूछताछ कर मिलान किया गया, जो सही पाया गया। साथ ही प्रगणकों द्वारा तैयार किया गया दृष्टि नक्शा भी स्पष्ट एवं कार्य के अनुरूप पाया […]

PURNIA:बकरीद को लेकर पूर्णिया जिला प्रशासन अलर्ट, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल तैनात, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई पूर्णिया। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सजग एवं सतर्क है। इसको लेकर प्रभारी जिला पदाधिकारी अंजनी कुमार एवं पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत की संयुक्त अध्यक्षता में महानंदा सभागार में विधि-व्यवस्था समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले के संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थलों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह, सांप्रदायिक तनाव या विधि-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले […]

Noimg

PURNIA:पूर्णिया में एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति सामान्य-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

एक दिन में 10 हजार से अधिक सिलेंडरों का वितरण, गोदामों में भी पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध पूर्णिया। जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पूर्णिया में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को नियमित रूप से होम डिलीवरी सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। अपर समाहर्ता सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी Ravishankar Oraon ने बताया कि बुधवार को जिले के विभिन्न गैस एजेंसियों के माध्यम से कुल 10,518 गैस सिलेंडरों का वितरण उपभोक्ताओं के बीच किया गया। वहीं गैस एजेंसियों के गोदामों में अभी भी 7,997 सिलेंडर सुरक्षित रूप से उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को जिले में कुल 15,559 उपभोक्ताओं द्वारा गैस सिलेंडर की मांग […]

Noimg

PURNIA:एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित-GS NEES

bihar bhagalpurUncategorizedDESK 1130

पूर्णिया। प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त अंजनी कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक उप विकास आयुक्त कार्यालय कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि 26 मई 2026 तक पेंशन से संबंधित कुल 47 मामले दर्ज हैं, जिनमें से मई 2026 तक 42 मामलों में पेंशन भुगतान किया जा चुका है। दो मामलों में आवेदकों को अयोग्य पाया गया, […]

Noimg

PURNIA:जनसमस्याओं को लेकर नगर आयुक्त से मिले आशीष गोस्वामी-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

जलजमाव, नाला सफाई, सड़क और बिजली व्यवस्था की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया पूर्णिया। शहर की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने नगर आयुक्त कुमार मंगलम से मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान साफ-सफाई, जल निकासी, पेयजल, सड़क मरम्मत और बिजली व्यवस्था समेत कई नागरिक समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। आशीष गोस्वामी ने नगर आयुक्त को बताया कि हल्की बारिश के बाद भी शहर के कई इलाकों में जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि शहर के कई नाले केवल नाम के रह गए हैं और उनकी नियमित सफाई नहीं होने के कारण पानी […]

Noimg

PURNIA:प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर डॉ. संजीव कुमार ने दी शुभकामनाएं-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलावों को बताया “स्वर्णिम युग”, आयुष्मान भारत और जन औषधि योजना की सराहना पूर्णिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक डॉ. संजीव कुमार ने प्रधानमंत्री को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर को सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम दौर का प्रतीक बताया। डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने बीते 12 वर्षों में आर्थिक, सामाजिक और वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों को हासिल किया है। खासकर स्वास्थ्य क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन देखने को मिला है, जिससे आम लोगों को बेहतर और सुलभ चिकित्सा सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि […]

Noimg

NAUGACHIA:सांड के हमले से बाइक अनियंत्रित, दो युवक गंभीर घायल-GS NEWS

bihar bhagalpurUncategorizedDESK 1130

सड़क पर गिरने से दोनों को आई गंभीर चोटें, अस्पताल में चल रहा इलाज नवगछिया से अपने घर लौट रहे बाइक सवार दो युवक सड़क पर अचानक आए सांड के हमले का शिकार हो गए। घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गोपालपुर थाना क्षेत्र के अजय ढाबा के समीप हुआ, जिसके बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के लत्तीपाकर निवासी 25 वर्षीय मोहम्मद मुस्ताक, पिता मोहम्मद खुदीस, तथा मोहम्मद आरिफ, पिता मोहम्मद रसूल, के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों युवक देर शाम मोटरसाइकिल से नवगछिया से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अजय ढाबा के पास सड़क किनारे घूम […]

Noimg

तेज आंधी में बिजली का पोल गिरने से पशुपालक की मौत-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

बासा पर मौजूद थे मो. जैनुल, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ नवगछिया के बिहपुर प्रखंड के बिहपुर पूरब मिल्की पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या आठ में सोमवार देर रात आए तेज आंधी-तूफान ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। आंधी के दौरान बासा पर बिजली का पोल और सीमेंट का पिलर गिर जाने से 57 वर्षीय पशुपालक मो. जैनुल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और मातम का माहौल है। मृतक की पहचान स्वर्गीय महरूम रियासत हुसैन के पुत्र मो. जैनुल के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि सोमवार देर रात अचानक तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। उस समय मो. जैनुल अपने बासा पर मौजूद थे और […]

Noimg

नवगछिया जा रही बस से गिरकर कंडक्टर की दर्दनाक मौत-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

कुर्सेला पुल पर हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम नवगछिया । पूर्णिया से नवगछिया जा रही एक यात्री बस से गिरकर कंडक्टर की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार दोपहर कुर्सेला पुल पर हुआ। घटना के बाद बस में सवार यात्रियों और कर्मियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। वहीं सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में मातम छा गया। जानकारी के अनुसार यात्री बस पूर्णिया से नवगछिया की ओर जा रही थी। जैसे ही बस कुर्सेला पुल पर पहुंची, तभी बस का कंडक्टर अचानक चलती बस से नीचे सड़क पर गिर पड़ा। हादसा इतना गंभीर था कि वह बुरी तरह घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और बस कर्मियों की मदद से घायल कंडक्टर को इलाज […]