5
(2)

@ सैंडीश कंपाउंड में 108 वर्गफुट की रंगोली बनी आकर्षण का केंद्र, योजनाओं और महिला सशक्तीकरण का दिया संदेश।

प्रदीप विद्रोही

भागलपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को सैदिश कंपाउंड के मैदान में ‘विकसित भारत एवं सरकार की कल्याणकारी योजनाएं’ विषय पर भव्य रंगोली कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलाकार अनिल कुमार ने करीब 108 वर्गफुट में रंगोली तैयार कर विकसित भारत की परिकल्पना को रंगों के माध्यम से साकार किया।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

रंगोली में ‘25 साल-25 उपलब्धियां’ के साथ महिला सशक्तीकरण, शिक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता, डिजिटल प्रगति और सामाजिक विकास जैसे विषयों को दर्शाया गया। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान योजना और विश्वकर्मा योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को भी रंगोली में स्थान दिया गया। रंगोली देखने के लिए बड़ी संख्या में आमजन पहुंचे।

भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार, विधायक रोहित पाण्डेय, महापौर डॉ. बसुंधरा लाल, उपमहापौर डॉ. सलाउद्दीन, जिला प्रभारी राजेश जैन, कार्यक्रम संयोजिका नीतू सिंह चौबे एवं सह-संयोजक आलोक सिंह बंटू ने कहा कि 108 वर्गफुट की रंगोली के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, महिला सशक्तीकरण और विकसित भारत 2047 के संकल्प को कलात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन के माध्यम से विकास और जनकल्याण का संदेश लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: