
नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नाबालिग लड़की को भी सकुशल बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान नोनियापट्टी निवासी रोहित कुमार महतो उर्फ गूगल महतो के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 24 नवंबर को पीड़िता के भाई ने नवगछिया थाना में आवेदन देकर अपनी नाबालिग बहन को रोहित कुमार महतो द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की शिकायत की थी। आवेदन के आधार पर नवगछिया थाना कांड संख्या 479/26 दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर आरोपित की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में 26 नवंबर को पुलिस ने रोहित कुमार महतो उर्फ गूगल महतो को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।














