Noimg

सांड के हमले से बाइक अनियंत्रित, दो युवक गंभीर घायल-GS NEWS

UncategorizedDESK 1130

सड़क पर गिरने से दोनों को आई गंभीर चोटें, अस्पताल में चल रहा इलाज नवगछिया से अपने घर लौट रहे बाइक सवार दो युवक सड़क पर अचानक आए सांड के हमले का शिकार हो गए। घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गोपालपुर थाना क्षेत्र के अजय ढाबा के समीप हुआ, जिसके बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के लत्तीपाकर निवासी 25 वर्षीय मोहम्मद मुस्ताक, पिता मोहम्मद खुदीस, तथा मोहम्मद आरिफ, पिता मोहम्मद रसूल, के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों युवक देर शाम मोटरसाइकिल से नवगछिया से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अजय ढाबा के पास सड़क किनारे घूम […]

Noimg

तेज आंधी में नदी में नाव पलटी, मछुआरे की दर्दनाक मौत-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

गंगा किनारे नाव पर रहकर करता था मछली पालन, परिवार में मचा कोहराम नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत परबत्ता थाना क्षेत्र के बहतरा गांव स्थित छोटी अठगामा छठ माता स्थान के समीप सोमवार देर रात आई तेज आंधी और तूफान के दौरान गंगा नदी में एक नाव पलट गई। हादसे में नाव पर रह रहे एक मछुआरे की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई है, वहीं मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की पहचान परबत्ता थाना क्षेत्र के बहतरा गांव निवासी 59 वर्षीय छट्ठू सहनी, पिता स्वर्गीय अक्कल सहनी, के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह गंगा नदी किनारे नाव पर रहकर मछली पकड़ने […]

Noimg

तेज आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, छत से गिरकर दुकानदार की मौत-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

सड़क बाधित रहने से समय पर नहीं पहुंच सका अस्पताल, गांव में मातम नवगछिया प्रखंड के जगतपुर पंचायत अंतर्गत जपतेली गांव में देर रात आए तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचा दी। इस प्राकृतिक आपदा में एक दुकानदार की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव में दर्जनों घरों को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बना रहा। मृतक की पहचान जपतेली गांव निवासी 40 वर्षीय हीरा लाल राम के रूप में हुई है। वह गांव में किराना दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार में पत्नी मंगली देवी और दो पुत्र हैं। ग्रामीणों के अनुसार हीरा लाल राम […]

Noimg

मारपीट की जानकारी मां को दी, एक घंटे बाद मिली मौत की खबरGS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति समेत कई ससुराल वालों पर हत्या का आरोप नवगछिया पुलिस जिला के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के कमलाकुंड गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका के मायके पक्ष ने पति समेत ससुराल के कई लोगों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि मौत से करीब एक घंटे पहले विवाहिता ने फोन कर अपनी मां को मारपीट की जानकारी दी थी, जिसके कुछ देर बाद उसकी मौत की खबर मिली। मृतका की पहचान अंशु कुमारी के रूप में हुई है। उसकी शादी करीब दो वर्ष पूर्व कमलाकुंड गांव निवासी प्रभास यादव के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। […]

Noimg

कुदरत का कहर, लोगों की जान आफत में आई-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

इस्माइलपुर रघुनीटोला में भयानक प्रलयकारी आंधी तूफान ने बासा पर सोये अवस्था में वृद्धा की ली जान आम का पेड़ मलबे में दबने से मौके पर मौत, घर में पसरा मातमी सन्नाटा नवगछिया : लगातार गर्मी और धूप के बाद सोमवार की देर रात आई भयानक प्रलयकारी आंधी तूफान बारिश ने तबाही मचा कर रख दी है। जिसमें इस्माइलपुर प्रखंड के अंतर्गत पूर्वी भिट्ठा पंचायत के रघुनी टोला गांव में सोमवार की देर रात आई तेज आंधी ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। तेज हवा और खराब मौसम के बीच अचानक एक विशालकाय आम का पेड़ बासा पर गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आने से वहां सो रही 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला कुना देवी की मौके पर ही दर्दनाक […]

Noimg

कुदरत का कहर: बेमौसम आंधी बनी किसानों की आफत-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

केला, आम और मनराजी लीची की फसल को भारी नुकसान नवगछिया और आसपास के इलाकों में देर रात आई तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचा दी। कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच अचानक बदले मौसम ने लोगों को राहत देने के बजाय मुश्किलें बढ़ा दीं। तेज हवाओं और बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया, वहीं किसानों की मेहनत पर भी पानी फिर गया। आंधी का सबसे अधिक असर बागवानी फसलों पर पड़ा है। क्षेत्र में बड़े पैमाने पर केला, आम और प्रसिद्ध मनराजी लीची की फसल को नुकसान पहुंचा है। तेज हवाओं के कारण पेड़ों पर लगे फल टूटकर जमीन पर गिर गए, जबकि कई फलदार पेड़ भी क्षतिग्रस्त हो गए। गोपालपुर […]

Noimg

भागलपुर में भीषण चक्रवाती तूफान से भारी तबाही-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

रातभर चला राहत अभियान, सड़कों से हटाए गए गिरे पेड़ भागलपुर में देर रात आए भीषण चक्रवाती तूफान ने शहर और आसपास के क्षेत्रों में भारी तबाही मचा दी। अनुमानित 85 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश के कारण कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए, सड़कें बाधित हो गईं और जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। तूफान थमते ही वन प्रमंडल भागलपुर की टीम रात से ही राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई। शहरी क्षेत्रों में सड़कों पर गिरे पेड़ों को तत्काल हटाकर आवागमन बहाल कराया गया। कई इलाकों में अब भी युद्धस्तर पर क्षतिग्रस्त और गिरे पेड़ों को हटाने का कार्य जारी है। वन विभाग ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों […]

Noimg

मधुरापुर बाजार में अपराधियों का तांडव, हथियार के बल पर मचाया उत्पात-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

दुकानदार की पिटाई, गोलीबारी से बाजार में दहशत भागलपुर । भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर बाजार में सोमवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया। हथियारबंद बदमाशों ने बाजार में मारपीट और फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों में भय व्याप्त हो गया। जानकारी के अनुसार एक बाइक पर सवार दो अपराधी बलाहा हनुमान मंदिर के समीप पहुंचे और वहां चाट एवं नाश्ते की दुकान चलाने वाले दुकानदार के साथ बेरहमी से मारपीट करने लगे। पीड़ित दुकानदार की पहचान भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलाहा निवासी सिकंदर सिंह के पुत्र गौतम भारती के रूप में हुई है। पीड़ित ने भवानीपुर थाना में आवेदन देकर आरोप […]

Noimg

भारत पशुधन पोर्टल पर डाटा प्रविष्टि कार्यों की हुई समीक्षा-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

टीकाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रमों के सफल संचालन पर दिया गया जोर भागलपुर । जिलाधिकारी भागलपुर की अध्यक्षता में नेशनल डिजिटल लाइवस्टॉक मिशन (एनडीएलएम) की जिलास्तरीय समिति (डीएलआईसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पशुपालन एवं पशुधन से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और भारत पशुधन पोर्टल पर डाटा प्रविष्टि कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त भागलपुर, डॉ. अंजली कुमारी सिन्हा, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, विमूल भागलपुर के प्रबंधक, डॉ. गोपाल कृष्ण कन्हैया (नोडल एनडीएलएम) एवं डॉ. संतोष कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं सभी नगर पंचायतों के पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। समीक्षा के दौरान डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग, बिहार, पटना द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं […]

Noimg

कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर । समाहरणालय परिसर स्थित समीक्षा भवन, भागलपुर में मंगलवार को “कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, 2013” यानी पीओएसएच एक्ट विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं बाल विकास निगम, भागलपुर के तत्वावधान में किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं लैंगिक समानता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा पीओएसएच अधिनियम-2013 के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी देना था। प्रशिक्षण सत्र का संचालन एवं प्रस्तुतीकरण सी-3 एनजीओ की जेंडर विशेषज्ञ गुंजन बिहारी द्वारा किया गया। कार्यशाला में जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार […]