5
(2)

प्रजातंत्र की रक्षा और कथित वोट चोरी के विरोध में बिहपुर प्रखंड मुख्यालय तक मार्च निकालने का ऐलान

बिहपुर। इंडिया गठबंधन के देशव्यापी आह्वान के तहत सात अक्टूबर को बिहपुर में आक्रोश मार्च और पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बिहपुर प्रखंड महागठबंधन की बैठक स्वराज आश्रम में आयोजित हुई। बैठक में महागठबंधन के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

बैठक में नेताओं ने कहा कि सात अक्टूबर को प्रजातंत्र की रक्षा, कथित वोट चोरी और केंद्र की मोदी-शाह सरकार की कथित तानाशाही के विरोध में आक्रोश मार्च निकाला जाएगा। यह मार्च बिहपुर के शहीद गेट से शुरू होकर स्टेशन गोलंबर होते हुए प्रखंड मुख्यालय तक पहुंचेगा। इसके बाद प्रखंड मुख्यालय के सामने पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

महागठबंधन नेताओं ने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, नेता एवं प्रजातंत्र समर्थक शामिल होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आक्रोश मार्च में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष इबरार आलम ने की, जबकि संचालन कॉमरेड सुधीर यादव ने किया। बैठक में राजद नवगछिया जिला अध्यक्ष अलख निरंजन पासवान, किसान नेता निरंजन चौधरी, राजद प्रखंड अध्यक्ष किशोर सिंह यादव, रामशरण यादव, कांग्रेस नेता पंकज सिंह कुशवाहा, कांग्रेस अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शेख हसबूल, जय किशोर शर्मा, मो. फिरोज, डॉ. नजमूल इस्लाम, साज़गार आलम, राजद के मणिलाल पासवान सहित महागठबंधन के अन्य नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक के दौरान सात अक्टूबर को प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के बीच जिम्मेदारियों को लेकर भी चर्चा की गई। नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए जनता के मुद्दों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाई जाएगी। कार्यक्रम को लेकर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं में सक्रियता देखी गई।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: