5
(2)

@ इस उपलब्धि के बाद जब पहली ट्रेन गुजर रही थी तो श्रमिकों व रेलवे कर्मियों ने इंडियन रेलवे जिंदाबाद और गंगा मैया की जय के जयकारे लगाए।

प्रदीप विद्रोही।
भागलपुर। साहिबगंज-बड़हरवा रेलखंड में सकरीगली और महाराजपुर स्टेशनों के बीच गंगा नदी के तटबंध में कटाव के कारण 29 सितंबर से बाधित डाउन लाइन पर ट्रेन परिचालन अब बहाल कर दिया गया है। ट्रैक पुनर्वास और बहाली का काम पूरा होने के बाद मंगलवार को 11:58 बजे डाउन लाइन को यात्री, मेल/एक्सप्रेस और मालगाड़ियों के परिचालन के लिए फिट घोषित किया गया। इस उपलब्धि के बाद जब पहली ट्रेन गुजर रही थी तो श्रमिकों व रेलवे कर्मियों ने इंडियन रेलवे जिंदाबाद और गंगा मैया की जय के जयकारे लगाए।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

डाउन लाइन बहाल होने के साथ इस रेलखंड पर सामान्य ट्रेन परिचालन फिर से शुरू हो गया है। इसके बाद पूर्व में रद्द, परिवर्तित मार्ग से संचालित, आंशिक रूप से समाप्त तथा आंशिक रूप से प्रारंभ की गई कई ट्रेनों का परिचालन उनके निर्धारित मार्ग और गंतव्य तक बहाल कर दिया गया है।

6 अक्टूबर से बहाल हुई रद्द ट्रेनें:

  • 63406 साहिबगंज-रामपुरहाट मेमू
  • 63073 रामपुरहाट-साहिबगंज मेमू
  • 53487 तीनपहाड़-राजमहल पैसेंजर
  • 53411 बड़हरवा-साहिबगंज पैसेंजर
  • 53408 जमालपुर-रामपुरहाट पैसेंजर
  • 53490 राजमहल-तीनपहाड़ पैसेंजर

6 अक्टूबर से निर्धारित मार्ग पर चलेंगी परिवर्तित मार्ग वाली ट्रेनें:

  • 13072 जमालपुर-हावड़ा एक्सप्रेस
  • 13404 भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस
  • 03030 नतेसर-हावड़ा स्पेशल

6 अक्टूबर से निर्धारित गंतव्य तक जाएंगी आंशिक रूप से समाप्त ट्रेनें:

  • 53029 आजिमगंज-भागलपुर पैसेंजर
  • 13410 किऊल-मालदा टाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस

7 अक्टूबर से निर्धारित स्टेशन से शुरू होंगी आंशिक रूप से प्रारंभ की गई ट्रेनें:

  • 53403 रामपुरहाट-गया पैसेंजर
  • 53030 भागलपुर-आजिमगंज पैसेंजर

रेल प्रशासन के अनुसार डाउन लाइन की बहाली के बाद इस रेलखंड पर यात्री और माल परिवहन सामान्य रूप से संचालित किया जा सकेगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: