Noimg

कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर । समाहरणालय परिसर स्थित समीक्षा भवन, भागलपुर में मंगलवार को “कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, 2013” यानी पीओएसएच एक्ट विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं बाल विकास निगम, भागलपुर के तत्वावधान में किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं लैंगिक समानता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा पीओएसएच अधिनियम-2013 के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी देना था। प्रशिक्षण सत्र का संचालन एवं प्रस्तुतीकरण सी-3 एनजीओ की जेंडर विशेषज्ञ गुंजन बिहारी द्वारा किया गया। कार्यशाला में जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार […]

Noimg

आंधी-बारिश से हाईवे पर अफरा-तफरी, पेड़ों के गिरने से घंटों जाम-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

देर से पहुंची पुलिस पर लोगों ने उठाए सवाल भागलपुर में सोमवार देर रात अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। करीब आधे घंटे तक चले तूफान के कारण कई जगहों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए, जबकि कई घरों के टिन शेड और चदरे उड़ गए। सबसे अधिक परेशानी बैजानी क्षेत्र में देखने को मिली, जहां ग्रामीण सड़कों और मुख्य मार्गों पर विशालकाय पेड़ गिरने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर बैजानी चौक से लेकर बैजानी पेट्रोल पंप तक करीब आधा दर्जन पेड़ सड़क पर गिर पड़े, जिससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया। […]

Noimg

गंगा दशहरा पर अजगैविनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान कर श्रद्धालुओं ने मांगी सुख-समृद्धि की कामना भागलपुर । गंगा दशहरा के पावन अवसर पर सुल्तानगंज स्थित प्रसिद्ध अजगैविनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बिहार, झारखंड सहित विभिन्न राज्यों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने उत्तरवाहिनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की और मां गंगा से सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। सुबह से ही गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ गंगा स्नान किया तथा आम, फल-प्रसाद और दीप अर्पित कर मां गंगा की आराधना की। पूरे अजगैविनाथ धाम क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। धार्मिक मान्यता के अनुसार गंगा दशहरा के दिन ही मां गंगा का धरती […]

Noimg

तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से फेरी वाले युवक की मौत-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, परिवार में मचा कोहराम भागलपुर के बाईपास थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में फेरी कर परिवार का पालन-पोषण करने वाले युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। युवक अपने घर का इकलौता कमाने वाला था और उसकी मौत के बाद परिवार के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। मृतक की पहचान इशाकचक थाना क्षेत्र के बरेपुरा पूरब टोला निवासी रिज़बी पप्पू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रिज़बी पप्पू रोज की तरह फेरी करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बाईपास थाना क्षेत्र के पास एक तेज रफ्तार हाईवा ने उन्हें […]

Noimg

विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद नाव बनी लोगों की लाइफलाइन-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

गंगा घाटों पर बढ़ी भीड़, नाविकों की आमदनी में हुआ इजाफा भागलपुर में विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद भागलपुर और नवगछिया के बीच आवागमन करने वाले लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पुल पर आवाजाही प्रभावित होने के कारण अब गंगा नदी पार करने के लिए नाव ही लोगों का सबसे बड़ा सहारा बन गई है। स्थिति ऐसी हो गई है कि जो गंगा घाट कभी सुनसान नजर आते थे, वहां अब सुबह से देर शाम तक यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। करीब दो दशक से घाटों पर नावों की संख्या काफी कम हो गई थी, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में एक बार फिर घाटों की रौनक लौट आई है। जानकारी के अनुसार इन दिनों […]

Noimg

BHAGALPUR:भागलपुर में आंधी-बारिश का कहर, पांच लोगों की मौत-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

तेज तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त, प्रशासन ने शुरू की राहत प्रक्रिया भागलपुर जिले में सोमवार देर रात आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचा दी। खराब मौसम के कारण जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुई घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई। आंधी और बारिश से कई इलाकों में पेड़ एवं बिजली के खंभे गिर गए, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने पांच लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले सभी मृतकों के आश्रितों को सरकार द्वारा निर्धारित मुआवजा राशि 24 घंटे के भीतर उपलब्ध करा दी जाएगी। प्रशासन द्वारा आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आंधी-तूफान के कारण जिले […]

PURNIA : सहयोग शिविर, किसान पंजीकरण और जनगणना कार्यों की समीक्षा || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

किसान पंजीकरण में पूर्णिया जिला बिहार में प्रथम स्थान पर पूर्णिया । प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त अंजनी कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को महानंदा सभागार, पूर्णिया में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित वरीय एवं जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विभिन्न योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान 19 मई 2026 को आयोजित सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन, किसान पंजीकरण कार्य, जनगणना-2027 तथा पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण कार्यों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि अधिकांश कार्यों की प्रगति संतोषजनक पाई गई। फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा के क्रम में जानकारी दी गई कि 12 मई से 30 जून 2026 तक चल रहे किसान […]

Noimg

PURNIA : जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

मकान सूचीकरण कार्य में आंकड़ों की शुद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश पूर्णिया । जनगणना-2027 के प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना (एचएलओ) कार्य की प्रगति को लेकर मंगलवार को महानंदा सभागार, पूर्णिया में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त सह प्रभारी जिला पदाधिकारी एवं प्रधान जनगणना अधिकारी अंजनि कुमार ने की। बैठक में जनगणना कार्य के दौरान संग्रह किए जा रहे आंकड़ों की गुणवत्ता, शुद्धता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। प्रभारी जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मकान सूचीकरण कार्य के दौरान कोई भी घर छूटने न पाए और सभी आंकड़े सही एवं उपयोगी रूप में दर्ज किए जाएं। उन्होंने सभी चार्ज पदाधिकारियों […]

PURNIA : पूर्णिया में वाश विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

आंगनवाड़ी केंद्रों में स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल और पोषण व्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर पूर्णिया । समेकित बाल विकास परियोजना (आईसीडीएस) एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में पूर्णिया जिले में जल, स्वच्छता एवं साफ-सफाई (WASH) विषय पर एक दिवसीय क्षमता वर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम होटल ग्रांड इम्पेरियल, पूर्णिया में आयोजित हुआ, जिसमें जिले के सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ), महिला सुपरवाइजर एवं प्रखंड समन्वयकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईसीडीएस जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सुगंधा शर्मा ने की। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों एवं समुदाय स्तर पर जल, स्वच्छता, पोषण और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों को अधिक प्रभावी, सुरक्षित और सतत रूप से लागू करने के लिए प्रतिभागियों की क्षमता को मजबूत बनाना था। […]

Noimg

PURNIA : दीवरा बाजार एपीएचसी में जल्द शुरू होगी प्रसव सेवा || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

सिविल सर्जन ने नए भवन का किया निरीक्षण, एक सप्ताह में व्यवस्था शुरू करने का निर्देश पूर्णिया । पूर्णिया जिले के बी. कोठी प्रखंड अंतर्गत दीवरा बाजार अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एपीएचसी) के नए भवन का मंगलवार को सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया ने अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव सेवा शुरू नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताई और एक सप्ताह के भीतर प्रसव कक्ष चालू करने का निर्देश दिया। निरीक्षण टीम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) सुरेन्द्र दास, जिला सलाहकार गुणवत्ता यकीन, एमओआईसी बी. कोठी, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी एवं डॉ. बागेश्वर सर्जन भी शामिल थे। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन का हस्तांतरण […]