PURNIA : पूर्णिया में बाल श्रम उन्मूलन अभियान, पांच बाल श्रमिक मुक्त || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

होटल, ढाबा और गैरेजों में धावा दल की कार्रवाई, नियोजकों पर होगी एफआईआर पूर्णिया । श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग तथा जिला पदाधिकारी पूर्णिया के निर्देश पर जिले में बाल श्रम उन्मूलन अभियान के तहत मंगलवार को विशेष धावा दल अभियान चलाया गया। इस दौरान बनमनखी, कसबा और अमौर प्रखंड में विभिन्न दुकानों, होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा एवं गैरेजों में छापेमारी कर कुल पांच बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया। श्रम अधीक्षक जगन्नाथ पासवान के मार्गदर्शन में गठित संयुक्त टीम द्वारा यह अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान बनमनखी से तीन, अमौर से एक और कसबा से एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया गया। धावा दल का नेतृत्व श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी पवन कुमार शर्मा, शुभम प्रियदर्शी एवं आदित्य […]

PURNIA : मिलिया कॉन्वेंट इंग्लिश स्कूल में दो दिवसीय समर कैंप संपन्न || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

खेल, योगा और फायरलेस कुकिंग गतिविधियों में बच्चों ने दिखाया उत्साह पूर्णिया । मिलिया कॉन्वेंट इंग्लिश स्कूल, रामबाग, पूर्णिया में 25 एवं 26 मई को नर्सरी से कक्षा पांच तक के विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय समर कैंप का सफल आयोजन किया गया। समर कैंप में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न शैक्षणिक, मनोरंजक एवं टीम बिल्डिंग गतिविधियों का आनंद उठाया। समर कैंप के दौरान बाल वाटिका के बच्चों के लिए योगा, जुम्बा, बैलून नी रेस, हुला हूप बैलेंसिंग, पासिंग ऑफ वाटर, हॉपस्कॉच, स्पंज गेम्स, कलर सॉर्टिंग एक्टिविटी, कुक विदाउट फायर, कप रेस, डुओ हूप पास रेस, ऑब्स्टेकल कोर्स, कार्डबोर्ड रेस एवं थ्री लेग्ड रेस जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। वहीं कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों ने टर्टल […]

Noimg

PURNIA : रक्तदान कर विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने पेश की मानव सेवा की मिसाल || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

जरूरतमंद मरीज को मिला नया जीवन, राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने कहा — “मानव सेवा ही सर्वोच्च धर्म” पूर्णिया । विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने एक बार फिर मानवता, सेवा और सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए जरूरतमंद मरीज की सहायता कर “रक्तदान–जीवनदान” का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है। संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा समय पर रक्तदान किए जाने से सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक के इलाज में मदद मिल सकी। जानकारी के अनुसार कटिहार जिले के गेराबाड़ी धनेटा निवासी अरविंद कुमार सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दुर्घटना में उनका पैर टूट गया था और इलाज के लिए उन्हें पूर्णिया स्थित विधान चंद्र राय क्लिनिक में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने ऑपरेशन से पूर्व […]

PURNIA : केंद्रीय वित्त मंत्री से मिले सांसद पप्पू यादव || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया को इंटरनेशनल स्टेडियम और स्मार्ट सिटी का दर्जा देने की उठाई मांग पूर्णिया । पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने सीमांचल क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने की पहल करते हुए भारत सरकार की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पूर्णिया में अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम निर्माण और शहर को स्मार्ट सिटी परियोजना में शामिल करने की मांग प्रमुखता से उठाई। भुवनेश्वर रवाना होने से पूर्व हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में सांसद पप्पू यादव ने सीमांचल क्षेत्र की विकास संबंधी आवश्यकताओं, आधारभूत संरचना की मजबूती और क्षेत्रीय संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि पूर्णिया और सीमांचल क्षेत्र लंबे समय से विकास की असीम संभावनाओं […]

Noimg

PURNIA : बेंगलुरु आश्रम में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के जन्मोत्सव समारोह में शामिल हुईं महापौर विभा कुमारी || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया की सुख-समृद्धि और शांति के लिए लिया आशीर्वाद पूर्णिया । द आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के संस्थापक एवं आध्यात्मिक गुरु गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव एवं संस्था के 45वें स्थापना दिवस के अवसर पर बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर पूर्णिया नगर निगम की महापौर विभा कुमारी एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जितेंद्र यादव ने समारोह में शामिल होकर गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा पूर्णिया वासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। बेंगलुरु आश्रम में आयोजित समारोह में देश-विदेश से हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। पूरा आश्रम आध्यात्मिक ऊर्जा, भक्ति और सकारात्मक वातावरण से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम के दौरान भजन, ध्यान, योग और […]

PURNIA : यूजी नामांकन आवेदन शुल्क वापस लेने की मांग || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

छात्र राजद ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी पूर्णिया । पूर्णिया विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र 2026-30 के लिए स्नातक नामांकन आवेदन शुल्क को लेकर छात्र राजनीति तेज हो गई है। सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (छात्र राजद) के अध्यक्ष पीयूष पुजारा ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर छात्रों से “अनावश्यक और अवैध शुल्क वसूली” का आरोप लगाते हुए आवेदन प्रक्रिया को निःशुल्क करने की मांग की है। इस संबंध में छात्र राजद की ओर से कुलसचिव के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना संख्या PUP (DSW-09/26)-DSW 39/26 के तहत यूजी नामांकन आवेदन के लिए सामान्य, बीसी, ईबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के छात्रों से 600 रुपये तथा एससी, एसटी और […]

NAUGACHIA : अपहरण के अलग-अलग मामलों में कार्रवाई, एक अभियुक्त गिरफ्तार, तीन अपहृताओं को पुलिस ने किया बरामद || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया : नवगछिया पुलिस जिला में अपहरण के अलग-अलग मामलों में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अपहृताओं को बरामद कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार 28 दिसंबर को एक महिला ने रंगरा थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि पूर्णिया जिला के केनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमचुरा निवासी राजीव कुमार उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से अपहरण कर ले गया है। मामले में रंगरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। कांड के अनुसंधान के दौरान पुलिस ने पहले ही अपहृता को बरामद कर लिया था। वहीं कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामले में संलिप्त आरोपित राजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद […]

Noimg

NAUGACHIA : बाइक की टक्कर से चार वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल, पूर्णिया रेफर || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के नवादा गांव में सोमवार की संध्या तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से चार वर्षीय एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे की पहचान नवादा निवासी राजन मंडल के पुत्र फेको मंडल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बच्चा सड़क किनारे खेल रहा था। इसी दौरान एक अनियंत्रित बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग जुट गए। परिजनों द्वारा आनन-फानन में घायल बच्चे को अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया। घटना के बाद परिजनों का […]

NAUGACHIA : तेज आंधी और बारिश से बदला मौसम का मिजाज, किसानों-बागवानों की बढ़ी चिंता || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया क्षेत्र में सोमवार को दिनभर भीषण उमस और गर्मी का असर बना रहा। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग परेशान दिखे। चिपचिपी गर्मी के चलते लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। दिनभर बिजली की आंखमिचौली और उमस भरे मौसम ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। इसी बीच रात करीब 11 बजे अचानक मौसम ने करवट ली। तेज आंधी के साथ बादल घिर आए और देखते ही देखते बारिश शुरू हो गई। तेज हवा और बारिश के कारण कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि बारिश के बाद मौसम पूरी तरह बदल गया और ठंडी हवा चलने से लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत […]

Noimg

बाइक की टक्कर से चार वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल, पूर्णिया रेफर-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के नवादा गांव में सोमवार की संध्या तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से चार वर्षीय एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे की पहचान नवादा निवासी राजन मंडल के पुत्र फेको मंडल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बच्चा सड़क किनारे खेल रहा था। इसी दौरान एक अनियंत्रित बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग जुट गए। परिजनों द्वारा आनन-फानन में घायल बच्चे को अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया। घटना के बाद परिजनों का […]