Naugachia: प्रतिबंध के बावजूद गंगा में नाव चलाने पर प्राथमिकी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

खैरपुर से लोगों को नदी पार कराने का आरोप, नाविक समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज नवगछिया । गंगा नदी में नाव परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद चोरी-छिपे नाव चलाकर लोगों को नदी पार कराने के मामले में खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में मुंगेर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के कल्याण टोला निवासी नाविक सुभाष कुमार, खरीक थाना क्षेत्र के खैरपुर निवासी गौतम कुमार सहित तीन अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया गया है। खरीक के अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार वत्स के आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जिला पदाधिकारी के आदेश पर 3 अक्टूबर से गंगा नदी में सभी प्रकार के नाव परिचालन पर पूर्ण […]

Naugachia: गंगा का जलस्तर घटा, फिर भी जहान्वी चौक से जहाज घाट तक परेशानी बरकरार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पहुंच पथ पर पानी के कारण यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, प्रशासन ने उपलब्ध कराया ट्रैक्टर नवगछिया । गंगा के जलस्तर में सोमवार को कुछ कमी आने से यात्रियों को थोड़ी राहत की उम्मीद जगी है, लेकिन जहान्वी चौक से जहाज घाट तक पहुंचने वाले रास्ते की स्थिति अब भी चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। विक्रमशिला सेतु की मरम्मत के कारण नवगछिया और भागलपुर के बीच जलमार्ग से आवागमन बढ़ गया है। ऐसे में जहाज घाट तक पहुंचने के रास्ते में पानी जमा होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दिनों गंगा के जलस्तर में वृद्धि के बाद जहान्वी चौक से जहाज घाट तक पहुंच पथ पर पानी आ गया था। इसके कारण यात्रियों को पैदल पानी […]

Naugachia: लटका हुआ मिला विवाहिता का शव- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के बाद जान लेने और शव लटकाने का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के सुकटिया बाजार में सोमवार सुबह एक विवाहिता का शव कमरे में लटका मिला। मृतका की पहचान आशीष कुमार की पत्नी मधु कुमारी (23) के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही गोपालपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रविशंकर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर आवश्यक जांच की और पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मधु के मायके मधेपुरा जिले के आलमनगर थाना क्षेत्र स्थित गंगापुर पौड़ा टोला से उनकी मां प्रतिमा देवी, भाई, भाभी सहित अन्य परिजन मौके […]

Naugachia: तिनटंगा करारी घाट पर दो फेरी जहाजों से जलमार्ग सेवा जारी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

विक्रमशिला सेतु की मरम्मत के बीच बढ़ी यात्रियों की आवाजाही, घाट पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल और आपदा मित्र तैनात नवगछिया । विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत को लेकर बेली ब्रिज हटाए जाने के बाद भागलपुर और नवगछिया के बीच जलमार्ग से आवागमन बढ़ गया है। इसी के साथ तिनटंगा करारी से कहलगांव के बीच भी जलमार्ग यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण वैकल्पिक मार्ग बन गया है। यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए तिनटंगा करारी घाट पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। बताया गया कि तिनटंगा करारी घाट पर फिलहाल दो फेरी जहाजों के माध्यम से यात्रियों का परिचालन किया जा रहा है। विक्रमशिला सेतु के समीप जाह्नवी चौक […]

Bhagalpur: राष्ट्रीय डॉल्फिन दिवस पर गांगेय डॉल्फिन के संरक्षण की उठी आवाज- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ पत्रकार मृत्युंजय मानी ने कहा – पटना में बना राष्ट्रीय डॉल्फिन रिसर्च सेंटर शुरू हो तो गंगा और सहायक नदियों के जलीय जीवों के संरक्षण को मिलेगी मजबूती।प्रदीप विद्रोही पटना। राष्ट्रीय डॉल्फिन दिवस के अवसर पर पत्रकार एवं पर्यावरण कार्यकर्ता मृत्युंजय मानी ने देशवासियों से गांगेय डॉल्फिन के संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि गंगा की पहचान और पारिस्थितिकी से जुड़ी गांगेय डॉल्फिन आज संरक्षण की गंभीर चुनौती का सामना कर रही है। डॉल्फिन के संरक्षण के साथ गंगा और उसकी सहायक नदियों के जलीय पारिस्थितिकी तंत्र को बचाने की दिशा में भी गंभीर प्रयास की आवश्यकता है। मानी ने पटना में स्थापित राष्ट्रीय डॉल्फिन रिसर्च सेंटर के संचालन को लेकर भी सवाल […]

Bhagalpur: विक्रमशिला सेतु बंद, गंगा पार की जल यात्रा पर बढ़ा दबाव, जीविका दीदी की रसोई से यात्रियों को राहत- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। विक्रमशिला सेतु के बंद होने के बाद पूर्व बिहार की लाइफ लाइन कही जाने वाली गंगा पार की जल यात्रा पर यात्रियों का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। त्योहारी मौसम में गंगा के आर-पार आवागमन करने वाले लोगों की संख्या बढ़ने से घाटों पर भीड़ बढ़ गई है। सीमित संसाधनों के बीच यात्रियों की बढ़ती संख्या प्रशासन और संबंधित एजेंसियों के लिए चुनौती बनती जा रही है। गंगा पार करने की जद्दोजहद में यात्रियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी उन यात्रियों को हो रही है, जो अपने साथ भारी सामान लेकर गंगा पार करने पहुंच रहे हैं। घाट पर उतरने के बाद सामान लेकर जहाज तक पहुंचना […]

Bhagalpur: सांसद अजय कुमार मंडल संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी स्थायी समिति के सदस्य नियुक्त- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ डिजिटल कनेक्टिविटी, साइबर सुरक्षा और तकनीकी सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाने का दिया भरोसा। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। भागलपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अजय कुमार मंडल को लोकसभा की संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी स्थायी संसदीय समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के बाद सांसद ने इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया। सांसद अजय कुमार मंडल ने कहा कि समिति के सदस्य के रूप में जिम्मेदारी मिलना उनके लिए गौरव और महत्वपूर्ण दायित्व का विषय है। आज संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी देश के विकास, सुशासन, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनसुविधाओं का महत्वपूर्ण आधार बन चुका है। ऐसे में […]

Bhagalpur: बाबू सियाराम सिंह की 121वीं जयंती पर उनके योगदान को किया याद- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

‘दूसरा कुंवर सिंह’ कहे जाने वाले स्वतंत्रता सेनानी को दी श्रद्धांजलि प्रदीप विद्रोही भागलपुर। सामाजिक संस्था स्वाभिमान की ओर से सोमवार को प्रगति शिक्षण संस्थान, मंदरोजा में अंग क्षेत्र के महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू सियाराम सिंह की 121वीं जयंती मनाई गई। समारोह की अध्यक्षता संस्था के संस्थापक जगतराम साह कर्णपुरी ने की। कार्यक्रम का उद्घाटन रंजन कुमार राय ने बाबू सियाराम सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उपस्थित लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। रंजन कुमार राय ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अंगभूमि के बाबू सियाराम सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनका जन्म पांच अक्टूबर 1905 को सुलतानगंज के तिलकपुर में हुआ था। उन्होंने अंग्रेजी शासन के खिलाफ स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई। […]

Bhagalpur: पूर्व रेलवे में पानी की गुणवत्ता जांच के लिए सप्ताहभर चलेगा विशेष अभियान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ स्टेशनों, कार्यालयों, वर्कशॉप और रेलवे कॉलोनियों में पेयजल व्यवस्था की होगी जांच, टंकियों की सफाई के साथ पानी के नमूनों की भी होगी जांच प्रदीप विद्रोही भागलपुर। यात्रियों, रेलकर्मियों और उनके परिवारों को सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूर्व रेलवे (Eastern Railway) ने अपने क्षेत्राधिकार में एक सप्ताह का विशेष जल गुणवत्ता जांच अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत रेलवे स्टेशनों, कार्यालयों, वर्कशॉप और रेलवे कॉलोनियों में पानी की टंकियों की सफाई के साथ पेयजल की गुणवत्ता की भी जांच की जा रही है।अभियान के दौरान विभिन्न मंडलों में बड़ी संख्या में पानी की टंकियों की सफाई की गई। जानकारी के अनुसार मालदा मंडल में 1,153, आसनसोल मंडल में 2,465, हावड़ा मंडल में 2,187 […]

Bhagalpur: 400 वर्षों से चली आ रही परंपरा में एक सप्ताह पहले जागती हैं मां दुर्गा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ भागलपुर के महाशय ड्योढ़ी में गंगा तट पर हुआ ‘बोधन घाट’ अनुष्ठान, ढाक-ढोल की गूंज के बीच मां दुर्गा के जागरण का आह्वान। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। देशभर में जहां श्रद्धालु शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा की प्रतीक्षा करते हैं, वहीं भागलपुर की धार्मिक-सांस्कृतिक धरती पर मां दुर्गा की आराधना की एक ऐसी प्राचीन परंपरा आज भी जीवंत है, जिसकी शुरुआत मुख्य दुर्गा पूजा से करीब एक सप्ताह पहले होती है। बंगाली समाज की यह विशिष्ट परंपरा 400 वर्षों से अधिक समय से महाशय ड्योढ़ी में निभाई जा रही है। नाथनगर प्रखंड के चंपानगर स्थित महाशय ड्योढ़ी, दुर्गा मंदिर, दुर्गा बाड़ी, काली बाड़ी और सरकार बाड़ी में बंगाली रीति-रिवाजों के अनुसार होने वाली पूजा श्रद्धा और आस्था का केंद्र बनी […]