Bhagalpur: 31 हजार हेक्टेयर फसल बर्बाद, अब 89 हजार किसानों की नजर मुआवजे पर, नवगछिया सबसे ज्यादा प्रभावित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ 51.43 करोड़ की सहायता का आकलन, 25,787 आवेदनों का निबटारा; रविवार को भी खुले कृषि कार्यालय। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। अगस्त के आखिरी सप्ताह की मूसलाधार बारिश और नदियों के बढ़े जलस्तर ने भागलपुर के किसानों के खेतों में ऐसी तबाही मचाई कि खरीफ की 31,260.35 हेक्टेयर फसल बर्बाद हो गई। अब खेतों में खड़ी फसल के नुकसान के बाद किसानों की निगाहें सरकारी सहायता पर टिकी हैं। जिला कृषि विभाग ने 33 प्रतिशत से अधिक फसल क्षति वाले क्षेत्रों के लिए करीब 51.43 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि का आकलन किया है। फसल क्षति इनपुट अनुदान के लिए जिले के 89,029 प्रभावित किसानों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। प्रशासनिक स्तर पर आवेदनों की जांच और सत्यापन का काम तेज […]

Bhagalpur: त्योहारों में बढ़ेगा आवागमन का दबाव, 45 दिन विशेष ट्रेन की मांग- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

विक्रमशिला सेतु बंद होने से संकट के बीच सांसद अजय मंडल ने पीएम और रेल मंत्री को लिखा पत्र प्रदीप विद्रोही भागलपुर। दुर्गापूजा, नवरात्रि, दीपावली और छठ जैसे बड़े पर्व सामने हैं और विक्रमशिला सेतु बंद है। ऐसे में भागलपुर और उत्तर बिहार के बीच यात्रियों की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए वैकल्पिक रेल सेवा की मांग तेज हो गई है। भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर 45 दिनों तक भागलपुर-कटिहार के बीच विशेष अप-डाउन यात्री ट्रेन चलाने की मांग की है। सांसद ने कहा है कि त्योहारों के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के आवागमन के बीच मौजूदा वैकल्पिक व्यवस्था पर्याप्त साबित नहीं हो रही है। […]

Bhagalpur: नगर पंचायत की अनियमितताओं की शिकायत करने वाले पार्षद ने मांगी सुरक्षा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ वार्ड छह के पार्षद राम कुमार पाठक ने थानाध्यक्ष को दिया आवेदन, जान-माल के खतरे की जताई आशंका। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। कहलगांव नगर पंचायत में कथित वित्तीय अनियमितताओं और सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत करने वाले वार्ड छह के पार्षद राम कुमार पाठक ने अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने सोमवार को कहलगांव थानाध्यक्ष को आवेदन देकर कहा कि शिकायतों को लेकर उनकी सक्रियता से नाराज कुछ लोग उन्हें भयभीत करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने ऐसी परिस्थिति में अपने जीवन को गंभीर खतरा होने की आशंका जताते हुए विधिक सुरक्षा उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।पार्षद ने आवेदन में बताया है कि उन्होंने कहलगांव नगर पंचायत में कथित वित्तीय अनियमितताओं की निष्पक्ष […]

Bhagalpur: अधिकारी का पद नहीं, पहल की सोच बड़ी: कहलगांव के युवाओं के लिए एसडीओ राकेश रंजन ने खोला उम्मीद का रास्ता- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ विक्रमशिला बिहार के पुस्तकालय में मुफ्त प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी, बीपीएससी-एसएससी समेत परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन-ऑफलाइन प्रशिक्षण की तैयारी।प्रदीप विद्रोही भागलपुर। किसी शहर को सिर्फ सड़क, भवन और सरकारी योजनाएं नहीं बनातीं, उसकी असली पहचान वहां के युवाओं के सपनों से बनती है। कहलगांव के उन युवा-युवतियों के लिए अब एक नई उम्मीद जगी है, जो आर्थिक संसाधनों के अभाव में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का सपना अधूरा छोड़ देते हैं। अनुमंडल दंडाधिकारी राकेश रंजन ने यहां के विद्यार्थियों को बीपीएससी, एसएससी समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की नि:शुल्क तैयारी कराने की पहल की है।इस पहल के लिए उन्होंने विक्रमशिला बिहार (गांगुली पार्क) स्थित पुस्तकालय को केंद्र के रूप में चुना है। पुस्तकालय को आधुनिक स्वरूप देने के साथ वहां […]

Naugachia: भाजपा नवगछिया ने कैलाशपति मिश्र की जयंती पर दी श्रद्धांजलि- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों और संगठनात्मक योगदान को याद कर संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प नवगछिया। भारतीय जनता पार्टी नवगछिया जिला इकाई की ओर से बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र की जयंती श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद के नेतृत्व में तीनटंगा करारी स्थित जिला मंत्री बासुकी मंडल के आवास पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कैलाशपति मिश्र के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके व्यक्तित्व, सादगी, संगठन कौशल और जनसेवा के योगदान को याद किया। जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद ने कहा कि कैलाशपति मिश्र का पूरा जीवन संगठन विस्तार, अंत्योदय और जनसेवा के […]

Bhagalpur: 100 बच्चों के हाथों में पहुंचा स्कूली बैग, दो दर्जन से अधिक शिक्षक हुए सम्मानित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ विश्व शिक्षक दिवस पर नाथनगर में शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश; जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद का लिया संकल्प, शिक्षकों को किया गया सम्मानित। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। दानवीर कर्ण की धरती नाथनगर में सोमवार को विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा और सामाजिक सरोकार का अनूठा संगम देखने को मिला। महात्मा गांधी आगमन शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में 100 से अधिक छात्र-छात्राओं को स्कूली बैग वितरित किए गए, वहीं शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले दो दर्जन से अधिक शिक्षकों और प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया।युग चेतना फाउंडेशन, अंग-जन-गण और दानवीर कर्ण वेलफेयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम नाथनगर स्थित मुनीराम खेतान विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय नंबर-2 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित […]

Purnia: छात्र-पुलिस संवाद में विद्यार्थियों को नशामुक्ति और साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया के आरजे कॉन्सेप्ट में सदर डीएसपी अभिनव पाराशर ने छात्रों से किया सीधा संवाद, सफलता के लिए अनुशासन और निरंतर मेहनत को बताया जरूरी पूर्णिया। डीआईजी चौक स्थित आरजे कॉन्सेप्ट में सोमवार को छात्र-पुलिस संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और पुलिस प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के साथ युवाओं को नशे, साइबर अपराध और अन्य सामाजिक चुनौतियों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में पूर्णिया सदर के डीएसपी अभिनव पाराशर, कोचिंग के चेयरमैन जेएन झा, निदेशक राहुल झा, जदयू नेता अंकित झा सहित आरजे कॉन्सेप्ट के शिक्षक सागर सर, धनंजय सर, आशुतोष सर और चंदन सर मौजूद रहे। डीएसपी अभिनव पाराशर ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद करते हुए युवाओं के सामने मौजूद […]

Purnia: तीन दिन से बी-नेगेटिव रक्त की तलाश, संगठन के नगर अध्यक्ष ने किया रक्तदान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज को तत्काल रक्त की जरूरत, आपात स्थिति में रेडक्रॉस पहुंचकर अमरेंद्र भगत ने दिया एक यूनिट रक्त पूर्णिया। सरसी निवासी आनंदी गिरी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें रक्त चढ़ाने की आवश्यकता बताई। मरीज का रक्त समूह बी-नेगेटिव होने के कारण परिजनों को रक्तदाता मिलने में परेशानी हो रही थी। बताया गया कि पिछले तीन दिनों से परिजन रक्त की तलाश में जुटे थे। परिजनों के अनुसार आनंदी गिरी के शरीर में पर्याप्त मात्रा में रक्त का निर्माण नहीं हो रहा है, जिसके कारण उन्हें समय-समय पर रक्त की आवश्यकता पड़ रही है। करीब 10 दिन पहले भी तबीयत बिगड़ने पर विश्व हिंदू […]

Purnia: कोसी स्नातक क्षेत्र के चुनाव में प्रशांत किशोर ने मांगा समर्थन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया में नामांकन सभा में बोले—शिक्षकों के सातवें वेतनमान और युवाओं के रोजगार को बनाया जाएगा प्राथमिकता पूर्णिया। जन सुराज के सूत्रधार एवं बांकीपुर के विधायक प्रशांत किशोर ने सोमवार को पूर्णिया में कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर आयोजित नामांकन सभा में हिस्सा लिया। जिला स्कूल, भट्ठा बाजार के समीप आयोजित सभा में उन्होंने जन सुराज प्रत्याशी डॉ. रजनीश रंजन के समर्थन में लोगों से मतदान की अपील की। सभा के बाद कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा करते हुए कला भवन तक पहुंचे। प्रशांत किशोर ने कहा कि कोसी स्नातक क्षेत्र का यह चुनाव सरकार बनाने या हटाने का चुनाव नहीं है, बल्कि सरकार को जवाबदेह बनाने और उसकी कार्यप्रणाली पर निगरानी रखने का अवसर है। उन्होंने कहा […]