5
(2)

@ विक्रमशिला बिहार के पुस्तकालय में मुफ्त प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी, बीपीएससी-एसएससी समेत परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन-ऑफलाइन प्रशिक्षण की तैयारी।
प्रदीप विद्रोही

भागलपुर। किसी शहर को सिर्फ सड़क, भवन और सरकारी योजनाएं नहीं बनातीं, उसकी असली पहचान वहां के युवाओं के सपनों से बनती है। कहलगांव के उन युवा-युवतियों के लिए अब एक नई उम्मीद जगी है, जो आर्थिक संसाधनों के अभाव में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का सपना अधूरा छोड़ देते हैं। अनुमंडल दंडाधिकारी राकेश रंजन ने यहां के विद्यार्थियों को बीपीएससी, एसएससी समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की नि:शुल्क तैयारी कराने की पहल की है।इस पहल के लिए उन्होंने विक्रमशिला बिहार (गांगुली पार्क) स्थित पुस्तकालय को केंद्र के रूप में चुना है। पुस्तकालय को आधुनिक स्वरूप देने के साथ वहां विद्यार्थियों को नि:शुल्क मार्गदर्शन और प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की योजना है। पहल को लेकर एसडीओ ने सोमवार की शाम पुस्तकालय परिसर में लगनशील छात्र-छात्राओं, समाजसेवियों और शिक्षा प्रेमियों के साथ बैठक की तथा सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

कोचिंग की फीस नहीं, प्रतिभा बनेगी पहचान:

एसडीओ राकेश रंजन ने कहा कि आर्थिक स्थिति किसी प्रतिभाशाली विद्यार्थी के लक्ष्य में बाधा नहीं बननी चाहिए। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण, मार्गदर्शन और अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों का उपयोग करने की योजना है।पहल की खासियत यह है कि विद्यार्थियों को महंगी निजी कोचिंग पर निर्भर रहने के बजाय एक साझा और नि:शुल्क अध्ययन मंच उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। इससे खासकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्र-छात्राओं को लाभ मिलने की उम्मीद है।

पुस्तकालय बनेगा तैयारी का केंद्र:

बैठक में पुस्तकालय के आधुनिकीकरण और उसे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के अनुकूल बनाने पर चर्चा हुई। यहां विद्यार्थियों के लिए अध्ययन का बेहतर वातावरण, मार्गदर्शन और विभिन्न विषयों की तैयारी की व्यवस्था विकसित करने की योजना है।

एसकेआर कॉलेज धुआवै के विज्ञान शिक्षक डॉ. प्रवीण कुमार राणा ने कहा कि इस पहल से कहलगांव के विद्यार्थियों को अनुशासन के साथ विभिन्न विषयों की गहन जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं के नाम पर संचालित महंगी कोचिंग व्यवस्था के बीच नि:शुल्क ऑनलाइन और ऑफलाइन तैयारी की यह पहल विद्यार्थियों के आर्थिक बोझ को कम कर सकती है।

समाज ने भी बढ़ाया सहयोग का हाथ

कार्यक्रम में समाजसेवी डॉ. प्रवीण कुमार राणा, डॉ. जयप्रकाश तृषित, डॉ. राजकुमार साह, नपं अध्यक्ष संजीव कुमार, सर्वदलीय समिति अध्यक्ष पवन कुमार भारती,जागृति क्लब के अध्यक्ष गौतम चौधरी, डॉ. पंकज कुमार, नपं उपाध्यक्ष प्रतिनिधि नीरज साह, कुमोद यादव, मनोज यादव, राकेश कुमार, विकास कुमार, रणधीर चौधरी, पवन चौधरी, श्याम चौधरी, योगेश मंडल, डॉ. मुरली प्रसाद, सेवानिवृत्त शिक्षक राजेंद्र प्रसाद, अरुण राम और शिक्षक पवन शर्मा सहित शिक्षा प्रेमियों ने भी पहल की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। मौके पर दर्जनों छात्र उपस्थित रहे। बैठक में विद्यार्थियों से अपील की गई कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं, नियमित अध्ययन करें और अनुमंडल पदाधिकारी के मार्गदर्शन में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर अपने लक्ष्य को हासिल करें।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: