
एक वृद्ध समेत दो लोगों को अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पूर्णिया रेफर किया गया
नवगछिया। कदवा थाना क्षेत्र के बाबा विशु राउत सेतु पर शनिवार को अनियंत्रित मोटरसाइकिल की टक्कर से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक वृद्ध समेत दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पुल पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने तत्काल कदवा थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कदवा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घायलों की पहचान कदवा निवासी कमल राय के पुत्र 65 वर्षीय लूटो राय तथा मधेपुरा जिला के फुलौत निवासी वकील यादव के 47 वर्षीय पुत्र कारे यादव के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि पुल पर मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दोनों को टक्कर मार दी। घटना के बाद पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।















