
बिंदटोली में मारपीट की घटना, घायल युवक को अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया भर्ती
नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के बिंदटोली में किशोरी को जबरन मोबाइल देकर बात करने का दबाव बनाने और इसका विरोध करने पर भाई के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। मारपीट में बिंदटोली निवासी बिहारी चौधरी का पुत्र करण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज कराया गया।

घायल करण कुमार ने बताया कि उसकी बहन 10वीं कक्षा में पढ़ती है। आरोप है कि हुबलाल चौधरी का पुत्र उसकी बहन को जबरन मोबाइल देकर बात करने के लिए दबाव बना रहा था। बात नहीं करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी।
इसकी जानकारी मिलने पर करण कुमार ने विरोध किया। इसी बात को लेकर हुबलाल चौधरी, उसके पुत्र अमरजीत और संजीत चौधरी ने मिलकर करण कुमार के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घटना के बाद घायल करण कुमार को परिजनों ने अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज कराया गया।














