5
(2)

@ वार्ड छह के पार्षद राम कुमार पाठक ने थानाध्यक्ष को दिया आवेदन, जान-माल के खतरे की जताई आशंका।

प्रदीप विद्रोही

भागलपुर। कहलगांव नगर पंचायत में कथित वित्तीय अनियमितताओं और सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत करने वाले वार्ड छह के पार्षद राम कुमार पाठक ने अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने सोमवार को कहलगांव थानाध्यक्ष को आवेदन देकर कहा कि शिकायतों को लेकर उनकी सक्रियता से नाराज कुछ लोग उन्हें भयभीत करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने ऐसी परिस्थिति में अपने जीवन को गंभीर खतरा होने की आशंका जताते हुए विधिक सुरक्षा उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।पार्षद ने आवेदन में बताया है कि उन्होंने कहलगांव नगर पंचायत में कथित वित्तीय अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय और जिलाधिकारी को आवेदन दिया है। उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में उन्होंने नगर पंचायत से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच के उद्देश्य से यह शिकायत की है।

3.5 एकड़ जमीन का भी उठाया मामला:

राम कुमार पाठक ने आवेदन में कहलगांव नगर पंचायत के हृदयस्थल में स्थित पुराने कूड़ा निस्तारण स्थल की करीब 3.5 एकड़ बेशकीमती जमीन का भी उल्लेख किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उक्त जमीन पर भू-माफियाओं द्वारा अवैध तरीके से कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले की भी जांच की मांग उन्होंने संबंधित अधिकारियों से की है।पार्षद का कहना है कि इन मामलों को उठाने के बाद कुछ लोगों की गतिविधियों से उन्हें भय महसूस हो रहा है। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कानूनी सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

मुख्यमंत्री और मानवाधिकार आयोग को भी भेजी प्रतिलिपि:

पार्षद ने थानाध्यक्ष को दिए आवेदन के साथ प्रधानमंत्री कार्यालय और जिलाधिकारी को भेजे गए शिकायत पत्रों की प्रतियां संलग्न की हैं। आवेदन की प्रतिलिपि मानवाधिकार आयोग, पटना और मुख्यमंत्री, बिहार सरकार को भी भेजी गई है। पार्षद ने पुलिस से अनुरोध किया है कि उनकी शिकायतों को देखते हुए सुरक्षा संबंधी खतरे का संज्ञान लिया जाए और उनकी जान-माल की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: