5
(2)

विक्रमशिला सेतु बंद होने से संकट के बीच सांसद अजय मंडल ने पीएम और रेल मंत्री को लिखा पत्र

प्रदीप विद्रोही

भागलपुर। दुर्गापूजा, नवरात्रि, दीपावली और छठ जैसे बड़े पर्व सामने हैं और विक्रमशिला सेतु बंद है। ऐसे में भागलपुर और उत्तर बिहार के बीच यात्रियों की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए वैकल्पिक रेल सेवा की मांग तेज हो गई है। भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर 45 दिनों तक भागलपुर-कटिहार के बीच विशेष अप-डाउन यात्री ट्रेन चलाने की मांग की है। सांसद ने कहा है कि त्योहारों के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के आवागमन के बीच मौजूदा वैकल्पिक व्यवस्था पर्याप्त साबित नहीं हो रही है।

सांसद ने पत्र में कहा है कि विक्रमशिला सेतु बंद होने से नवगछिया, खगड़िया, कटिहार सहित कोसी और सीमांचल के कई क्षेत्रों से भागलपुर का संपर्क प्रभावित हुआ है। गंगा पार करने के लिए वैकल्पिक जलमार्ग उपलब्ध कराया गया है, लेकिन यात्रियों की संख्या और जरूरत के मुकाबले इसकी क्षमता सीमित है। ऐसे में दैनिक यात्रियों के साथ व्यापारी, कर्मचारी, विद्यार्थी, मरीज, बुजुर्ग और महिलाएं भी परेशान हैं।

उन्होंने भागलपुर जंक्शन से प्रतिदिन शाम करीब छह बजे कटिहार के लिए विशेष ट्रेन चलाने तथा कटिहार से भागलपुर के लिए भी नियमित वापसी सेवा शुरू करने की मांग की है। साथ ही यात्रियों की सुबह की जरूरत को देखते हुए अतिरिक्त सुबह की सेवा शुरू करने पर भी विचार करने का आग्रह किया है।

सांसद ने विशेष ट्रेन का परिचालन भागलपुर-नवगछिया-खगड़िया-कटिहार मार्ग से करने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे विक्रमशिला सेतु बंद होने से प्रभावित क्षेत्रों को वैकल्पिक रेल संपर्क मिल सकेगा।

उन्होंने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री से जनहित को देखते हुए मांग पर शीघ्र निर्णय लेने तथा 45 दिनों के लिए विशेष ट्रेन की स्वीकृति देने का आग्रह किया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: