5
(2)

कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों और संगठनात्मक योगदान को याद कर संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

नवगछिया। भारतीय जनता पार्टी नवगछिया जिला इकाई की ओर से बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र की जयंती श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद के नेतृत्व में तीनटंगा करारी स्थित जिला मंत्री बासुकी मंडल के आवास पर आयोजित किया गया।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

कार्यक्रम की शुरुआत कैलाशपति मिश्र के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके व्यक्तित्व, सादगी, संगठन कौशल और जनसेवा के योगदान को याद किया।

जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद ने कहा कि कैलाशपति मिश्र का पूरा जीवन संगठन विस्तार, अंत्योदय और जनसेवा के लिए समर्पित रहा। बिहार में भाजपा संगठन को मजबूत करने में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है। उनकी सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा कि कैलाशपति मिश्र के बताए मार्ग पर चलते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के लिए कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी संगठन को मजबूत बनाने और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में निवर्तमान जिलाध्यक्ष बिनोद मंडल, पूर्व जिला महामंत्री मनोज कुमार पाण्डेय, जिला महामंत्री मुरारीलाल चिरानिया, जिला मंत्री बासुकी मंडल, मंडल अध्यक्ष मुकेश मंडल, मंडल अध्यक्ष रंजीत झा, नगर अध्यक्ष दीपक भगत, नवगछिया ग्रामीण दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बबलू चौधरी, रंगरा पूर्वी मंडल अध्यक्ष गौरव सिंह, मीडिया प्रकोष्ठ जिला संयोजक कन्हैया कुमार, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष राममूर्ति, पूर्व मुखिया नवरत्न कुमार उर्फ टुन बाबू, पूर्व वार्ड सदस्य एवं भाजपा नेता अशोक शर्मा, पप्पू यादव, बबलू मंडल, छेदी मंडल सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: